DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ललितपुर में भाजपा की केंद्रीय बजट पर चर्चा:जिलाध्यक्ष बोले- यह ‘विकसित भारत’ के संकल्प को गति देगा

ललितपुर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में केंद्रीय बजट पर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत और विधायक रामरतन कुशवाहा ने बजट की खूबियां बताईं। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को गति प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि यह बजट उत्तर प्रदेश में हाई-स्पीड रेल और रेल विस्तार को गति देगा। कैंसर सहित दुर्लभ बीमारियों की सत्रह जीवनरक्षक दवाएं सस्ती होने से आम आदमी को राहत मिलेगी। पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी से उद्योगों की लागत कम होगी और व्यापार बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त, पंद्रह हजार स्कूलों और पांच सौ कॉलेजों में विशेष लैब की व्यवस्था से वैज्ञानिक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि यह केंद्रीय बजट सर्वस्पर्शी, सार्वभौमिक और राष्ट्र को समर्थ बनाने वाला है। इसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए बनाया गया है। उन्होंने बताया कि बायो फार्मा क्षेत्र में दस हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था से इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया गया है। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खुलने से कामकाजी और शिक्षा प्राप्त कर रही महिलाओं को लाभ होगा। पारंपरिक उद्योगों के आधुनिकीकरण के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है, जिससे वे विश्व बाजार में प्रतिस्पर्धी बन सकें। औद्योगिक कॉरिडोर के लिए 56 हजार करोड़ का प्रावधान भारतीय जनता पार्टी के बजट चर्चा कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रदीप चौबे ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इसके लिए आठ सौ करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, जिससे ललितपुर सहित पूरे बुंदेलखंड को लाभ होगा। औद्योगिक कॉरिडोर के लिए छप्पन हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे उद्योगों को कर्ज, सब्सिडी और अन्य विकास कार्यों में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रदीप चौबे, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश कुमार खटीक, भाजपा के प्रांतीय परिषद के सदस्य शशिशेखर पांडेय, सह मीडिया प्रभारी ध्रुव सिंह सिसौदिया, रुपेश साहू, गौरव गौतम, जगभान सिंह लोधी और सुनील मिश्रा मसोराखुर्द सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


https://ift.tt/CiR9XlT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *