ललितपुर शहर के इलाइट चौराहे पर बुधवार देर शाम एक बारात के कारण लगे जाम में एक एंबुलेंस करीब 20 मिनट तक फंसी रही। एंबुलेंस में सवार मरीज की हालत इस दौरान गंभीर हो गई। घटना से शहर की यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को शहर में कई विवाह समारोह आयोजित थे। विभिन्न मैरिज हॉल से निकली बारातों के कारण देर शाम कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। झांसी-ललितपुर मार्ग स्थित इलाइट चौराहे पर रात करीब 9:30 बजे एक बारात सड़क के बीच से गुजर रही थी, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान मड़ावरा से मरीज को लेकर आ रही एक एंबुलेंस इलाइट चौराहे पर जाम में फंस गई। लगभग 20 मिनट तक रास्ता न मिलने के कारण मरीज को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उसकी हालत बिगड़ती चली गई। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। बारातों के चलते शहर के अन्य इलाकों में भी यातायात प्रभावित रहा, जिससे आम नागरिकों को काफी असुविधा हुई।
https://ift.tt/SYaWekE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply