DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ललितपुर में नहर की गूल में मिला हलवाई का शव:मध्य प्रदेश से सुबह घर से निकला था, पुलिस जांच में जुटी

ललितपुर जिले के बानपुर कस्बे में शनिवार दोपहर एक हलवाई का शव नहर की गूल में संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक मध्य प्रदेश का निवासी था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिया से गिरकर मौत होने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के मानिकपुर गांव निवासी 45 वर्षीय राकेश पाल पुत्र मुल्ला के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राकेश शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे घर से निकला था। दोपहर में उन्हें सूचना मिली कि उसका शव ललितपुर जिले के बानपुर कस्बे में किले के पास नहर की गूल में पड़ा है। परिजन तुरंत बानपुर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राकेश गांव से बानपुर पहुंचा था और गूल की पुलिया पर बैठा था। आशंका है कि वह अचानक गूल में गिर गया, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राकेश पाल हलवाई का काम करता था। उसके दो पुत्र हैं। वह अपने तीन भाइयों और तीन बहनों में पांचवें नंबर पर था। बानपुर थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि कस्बे में गूल से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।


https://ift.tt/fK0wD6b

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *