DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लड़की के प्यार में बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड:झांसी में सड़ी-गली लाश पेड़ पर लटकी मिली, एक रस्सी टूटी तो दूसरी से लगाई फांसी

झांसी में लड़की के प्यार में बॉयफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया। वह 8 दिन पहले बिना बताए घर से निकला था। तब से घर नहीं लौटा। बुधवार को घर से लगभग 3 किलोमीटर दूर जंगल में सड़ी-गली हालत में उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली। पास में टूटी हुई दूसरी रस्सी भी बंधी थी। संभावना है कि एक रस्सी टूटने के बाद युवक ने दूसरी रस्सी से फांसी लगाई है। मृृतक के जेब में मोबाइल मिला। जिसके जरिए मृतक की शिनाख्त हो पाई। मृतक के मामा ने कहा- भांजे के सुसाइड के पीछे वो लड़की ही है। हम लोग चाहते हैं कि भांजे को न्याय मिले। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए पिता ने मुस्लिम महिला से शादी की, मां की मौत मृतक की पहचान अभिषेक प्रजापति (19) पुत्र मोहन प्रजापति के रूप में हुई है। वो अपने मामा दीपक के पास गड़िया गांव में रहता था। मामा दीपक ने बताया- अभिषेक 3 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मोहन ने 15 साल पहले एक मुस्लिम महिला से शादी कर दी थी। मोहन ने अपनी पत्नी हीरा देवी और तीनों बच्चों से नाता तोड़ दिया था। ऐसे में अभिषेक के बड़े भाई अजीत को उसकी बुआ अपने साथ ले गई। जबकि दो बच्चों को लेकर हीरा देवी नैनागढ़ में किराए से रहने लगी थी। 3 साल पहले हीरा देवी की मौत हो गई। तब से अभिषेक अपने मामा के घर रहने लगा था। जबकि बहन रंजना की शादी हो चुकी है। एक लड़की से चल रहा था अफेयर मृतक के मौसेरे भाई राहुल प्रजापति ने बताया- पिछले साल अभिषेक ने 12वीं कक्षा पास की थी। वो अब ग्रेजुएशन करना चाहता था, मगर दाखिला नहीं ले पाया। अब वो तैयारी कर रहा था। अभिषेक एक लड़की से बात करना था। दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। 8 दिसंबर की शाम को मेरी फोन पर अभिषेक से बात हुई। मैंने कहा कि 9 दिसंबर को अपनी भाभी को पेपर दिला आना। उसने हां कर दिया। मगर वो अगले दिन घर नहीं आया। तब फोन लगाया तो रिसीव नहीं किया। पता नहीं उसका अपनी गर्लफ्रेंड से क्या विवाद हुआ कि वो बिना बताए घर से चला गया। फिर लौटकर नहीं आया। हम लोगों ने उसे खूब ढूंढ़ा, मगर कोई सुराग नहीं लगा। तब थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस को जंगल में लटकी मिली लाश 8 दिन से लापता अभिषेक को परिजनों के साथ पुलिस भी ढूंढ़ रही थी। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गड़िया गांव में रेलवे डैम के पास जंगल में एक युवक की लाश पेड पर लटकी है। तब पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव 7 से 8 दिन पुराना होने के कारण बदबू दे रहा था। पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल मिला। जिसके जरिए परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त अभिषेक प्रजापति के रूप में की। मामा दीपक और मौसेरे भाई राहुल का कहना है कि घर में कोई विवाद नहीं हुआ। गर्लफ्रेंड की वजह से ही अभिषेक ने सुसाइड किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि अभिषेक प्रजापति ने सुसाइड किया है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।


https://ift.tt/NdLJIct

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *