लखीमपुर खीरी में पढ़ुआ थाना पुलिस ने दो फरार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक हिस्ट्रीशीटर ग्राम प्रधान पति हनीफ खां भी शामिल है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पठानन पुरवा गांव निवासी ग्राम प्रधान पति हनीफ पुत्र चुन्ना और सफीउद्दीन सफी उर्फ लल्लू पुत्र हनीफ खां के रूप में हुई है। ये दोनों मु0अ0सं0 75/2016 के तहत आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323 और 325 में वांछित थे। ये आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते न्यायालय ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसी वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया है।
https://ift.tt/edJyUfR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply