DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखीमपुर खीरी में घना कोहरा, फुहार से बढ़ी ठंड:तापमान में गिरावट, जनजीवन प्रभावित; दृश्यता लगभग शून्य

लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट ली है। घने कोहरे और हल्की फुहार के कारण ठंड में जोरदार वृद्धि हुई है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अनुभव हो रहा है। सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। घने कोहरे का सबसे अधिक असर सड़क यातायात पर पड़ रहा है। सुबह के समय काम पर निकलने वाले लोगों, स्कूल जाने वाले बच्चों और अन्य वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि दिन में भी रात जैसा नजारा है और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। सोमवार सुबह से घना कोहरा और हल्की फुहार के कारण ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। नमी बढ़ने से सर्द हवाओं का असर भी अधिक महसूस किया जा रहा है।

इससे पहले, बीते बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम साफ हुआ था और तेज धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिली थी। हालांकि, शुक्रवार से मौसम ने फिर पलटी मारी। बादलों की आवाजाही और घने कोहरे ने एक बार फिर सर्द मौसम का माहौल बना दिया था। रविवार सुबह हल्का कोहरा था, लेकिन दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य महसूस हुआ था। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और धीमी गति से चलने की अपील की है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


https://ift.tt/XMYsJTj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *