DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखीमपुर खीरी में गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाश उत्सव:भव्य नगर कीर्तन में उमड़ा सिख समुदाय, शोभायात्रा निकाली

लखीमपुर खीरी में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का 359वां प्रकाश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सिख समुदाय द्वारा एक भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यह शोभायात्रा गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर पूरे कस्बे में भ्रमण करती हुई वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। नगर कीर्तन में छोटे बच्चे, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद रहे। श्रद्धालु गुरु वाणी का गायन करते हुए श्रद्धाभाव के साथ चल रहे थे। पूरे क्षेत्र में “सतनाम वाहेगुरु” के जयकारों की गूंज सुनाई दी, जिससे शहर की सड़कों पर आस्था, अनुशासन और भाईचारे का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। पहले शोभयात्रा की 8 तस्वीरें देखिए… शोभायात्रा सिंह गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर बीपी कॉलोनी, श्री गुरु गोविंद सिंह पार्क, रेलवे स्टेशन रोड, सिविल लाइन थाना, पुराना बस अड्डा और गन्ना समिति जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरी। मार्ग में जगह-जगह संगत द्वारा गुरु महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित की गई। नगर कीर्तन के दौरान गुरु तेग बहादुर साहिब का शहीदी दिवस भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। घंटाघर चौराहे पर पंतप्रीत टोली ने अनोखे करतब दिखाए, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन करतबों में आंख पर पट्टी बांधकर मटके तोड़ना और जलती आग के बीच प्रदर्शन करना शामिल था। शोभायात्रा में गुरुनानक स्कूल के बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लंगर सेवा का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गुरुवाणी की गूंज और दीवान की भव्य सजावट ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुरुद्वारा निर्मल आश्रम, गुरु सिंह सभा और पंजाबी कॉलोनी के पदाधिकारी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस शोभायात्रा ने आपसी एकता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। नगर कीर्तन का स्वागत फूलों की वर्षा से किया गया।


https://ift.tt/Wxvrg2H

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *