लखनऊ से खाड़ी देशों का सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एअर इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए सीधी उड़ान सेवा दोबारा शुरू कर दी है। बंद पड़ी यह सेवा अब सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी। बढ़ती मांग और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयरलाइन ने इस रूट को फिर से शुरू किया है। लखनऊ से रात 9:10 बजे उड़ान एयर इंडिया की फ्लाइट IX-124 चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ से रात 9:10 बजे उड़ान भरेगी और UAE के रस अल खैमाह एयरपोर्ट पर रात 12:30 बजे (स्थानीय समय) पहुंचेगी। यह सेवा सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी। वापसी की फ्लाइट IX-125 रस अल खैमाह से रात 1:30 बजे उड़ान भरकर सुबह 6:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह उड़ान मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। कामकाजी लोगों और छात्रों को बड़ी राहत खाड़ी देशों में रोजगार, व्यापार और पढ़ाई के लिए जाने वाले यात्रियों को इस सुविधा से बड़ी राहत मिली। अब तक ज्यादातर यात्रियों को दुबई या शारजाह में उतरकर आगे का सफर तय करना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते थे। सीधे रस अल खैमाह जाने का विकल्प अब यात्रा को आसान बनाएगा। पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा रस अल खैमाह UAE का उभरता औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन केंद्र है। जबल जायस पर्वत शृंखला और दुनिया की सबसे लंबी जिपलाइन यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। यह दुबई से लगभग 92 किलोमीटर और शारजाह से 75 किलोमीटर दूर स्थित है। लखनऊ से इस सीधी उड़ान के शुरू होने से उत्तर भारत के यात्रियों को न केवल बेहतर कनेक्टिविटी मिली है, बल्कि प्रदेश के पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय कारोबारी संबंधों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
https://ift.tt/TIxUPay
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply