DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट लेट:चार घंटे से ज्यादा की देरी, यात्रियों की एयरपोर्ट पर बढ़ी परेशानी

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-2292 सोमवार को लगातार देरी का शिकार रही। यह फ्लाइट तय शेड्यूल के अनुसार शाम 4:20 बजे रवाना होनी थी, लेकिन तकनीकी और ऑपरेशनल कारणों के चलते इसका समय कई बार बदला गया। शेड्यूल में बार-बार बदलाव एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार पहले फ्लाइट का समय शाम 5 बजे किया गया। इसके बाद यात्रियों को 7 बजे उड़ान की जानकारी दी गई, लेकिन एक बार फिर शेड्यूल बदला गया। अब यह फ्लाइट रात 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होगी। एयरपोर्ट पर यात्री परेशान लगातार समय बदलने से फ्लाइट 6E-2292 के यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्री चार से पांच घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करने को मजबूर रहे। यात्रियों ने एयरलाइन की सूचना व्यवस्था पर सवाल उठाए और समय पर स्पष्ट जानकारी न मिलने की शिकायत की। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ी चिंता लखनऊ से दिल्ली जाने वाली यह फ्लाइट ऑफिस जाने वाले यात्रियों और कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए अहम मानी जाती है। देरी के चलते कई यात्रियों की आगे की यात्रा प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।


https://ift.tt/CgckaVL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *