DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ विवि में ‘पंच परिवर्तन’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी:राष्ट्र पुनर्निर्माण की दिशा में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग स्थिर जे.के. सभागार में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शनिवार को ‘पंच परिवर्तन: राष्ट्र पुनर्निर्माण की दिशा’ विषय पर किया गया। यह आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) लखनऊ महानगर और कृष्णा देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज के सहयोग में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख, मुख्य वक्ता एबीवीपी पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, एबीवीपी लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष प्रो. सारिका दुबे और सह मंत्री सक्षम वर्मा ने किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का उद्घाटन किया। कर्तव्य बोध से नागरिक कानून के प्रति सजग बनेंगे संगोष्ठी में वक्ताओं ने ‘पंच परिवर्तन’ को राष्ट्र निर्माण का एक प्रभावी माध्यम बताया। क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख ने इस दौरान कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को अपनाकर समाज में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है। कर्तव्य बोध से नागरिक कानून के प्रति सजग बनेंगे, सामाजिक समरसता से भेदभाव समाप्त होगा और पर्यावरण संरक्षण से सृष्टि सुरक्षित रहेगी। कुटुंब प्रबोधन से पारिवारिक संस्कार मजबूत होंगे और एकल परिवार की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा। छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति’ में बदलने का कार्य कर रही मुख्य वक्ता घनश्याम शाही ने युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र पुनर्निर्माण में युवा शक्ति की अहम भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी ‘छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति’ में बदलने का कार्य कर रही है।शाही ने जोर दिया कि राष्ट्र निर्माण केवल भौतिक विकास नहीं है, बल्कि इसमें सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना भी शामिल है। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके माध्यम से शिक्षा को भारतीय मूल्यों से जोड़ने और रोजगारोन्मुख बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता और शोधार्थी राजाराम द्वारा लिखित पुस्तक ‘राष्ट्र निर्माण में योग’ का विमोचन भी किया गया।


https://ift.tt/1QeGg4u

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *