DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ रूट की कई ट्रेनें होंगी लेट और रूट डायवर्ट:नूनखार–देवरिया सदर के बीच सब-वे निर्माण, 8 से 15 फरवरी तक मेगा ब्लॉक

पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा वाराणसी मंडल में नूनखार और देवरिया सदर स्टेशन के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर सब-वे बनाने का काम 8 से 15 फरवरी के बीच किया जाएगा। इस काम के लिए रेलवे ने कुछ समय का ब्लॉक लिया है। इसी वजह से लखनऊ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें फरवरी में लेट चलेंगी, कुछ का समय बदला जाएगा और एक ट्रेन का रास्ता भी बदलेगा। लखनऊ से गुजरने वाली ट्रेनें होंगी लेट इस ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा। इसमें 12522 एर्णाकूलम–बरौनी एक्सप्रेस शामिल है। यह ट्रेन 8 और 15 फरवरी को करीब 30 मिनट की देरी से चलेगी। लखनऊ के यात्रियों को इस दिन ट्रेन के आने में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कुछ ट्रेनों का समय बदला गया रेलवे ने 18202 नौतनवा–दुर्ग एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया है। यह ट्रेन 8 और 15 फरवरी को अपने शुरुआती स्टेशन नौतनवा से ढाई घंटे (150 मिनट) देरी से रवाना होगी। इसका असर लखनऊ आने वाले यात्रियों के पूरे सफर के समय पर पड़ सकता है। एक स्पेशल ट्रेन का रास्ता बदला इसके अलावा रेलवे ने 02563 बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का रूट भी बदल दिया है। यह ट्रेन 9 और 14 फरवरी 2026 को अपने तय रास्ते की जगह सीवान–थावे–कप्तानगंज–गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। इससे लखनऊ रूट पर इसके ठहराव और टाइमिंग में बदलाव संभव है।


https://ift.tt/1MQyG9i

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *