राज्य संग्रहालय, लखनऊ ने विद्यालयी छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘विद्यालय स्तरीय मॉडल बनाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में विज्ञान की विविध अवधारणाओं पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस आयोजन में शहर के छह विद्यालयों—एमीकस एकेडमी, हॉर्नर कॉलेज, मदर्स ब्लेज़्ड पब्लिक स्कूल, शुभकामना एकेडमी, मैक्सिला एकेडमी और ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल—के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को व्यक्तिगत प्रतिभागी, जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया था। छात्रों ने विभिन्न सुरक्षा उपकरणों पर आधारित मॉडल प्रस्तुति किए विद्यार्थियों ने प्रकृति, प्राकृतिक संरचना, जैव विविधता, पारिस्थितिकी तंत्र, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक विज्ञान से जुड़े विषयों पर आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडल प्रदर्शित किए। इनमें जीव विज्ञान, मानव शरीर की आंतरिक संरचना, ज्वालामुखी की कार्यप्रणाली, परमाणु ऊर्जा संयंत्र और विभिन्न सुरक्षा उपकरणों पर आधारित मॉडल शामिल थे। प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण बीमार व्यक्तियों के कल्याण से संबंधित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) युक्त इलेक्ट्रॉनिक मॉडल रहे, जिन्होंने दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण प्रदूषण रोकने के उपायों को दर्शाते मॉडल भी चर्चा का केंद्र बने। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती हैं राज्य संग्रहालय के निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ उन्हें समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूक करती हैं। कार्यक्रम प्रभारी अल शाज फात्मी, सहायक निदेशक डॉ. मीनाक्षी खेमका और शारदा प्रसाद त्रिपाठी ने भी प्रतिभागियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर धनंजय राय (प्रदर्शक व्याख्याता), राहुल सैनी (वरिष्ठ सहायक), शशिकला राय, अनुराग द्विवेदी, अरुण कुमार मिश्रा, मोहम्मद परवेज, पूनम सहित संग्रहालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
https://ift.tt/QtbMF5r
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply