लखनऊ में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मौके पर मेयर सुषमा खर्कवाल नगर निगम से अपनी गाड़ी से निकल रही थीं। तभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। उनकी गाड़ी के सामने लेट गए और निगम मुख्यालय से निकलने नहीं दिया। इस दौरान मेयर नगर निगम से निकल नहीं पाईं। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीतापुर रोड स्थित डॉ. आंबेडकर की होर्डिंग तोड़ी गई। इससे नाराजगी है। मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए आसपा कार्यकर्ताओं ने जो कहा… मेयर बोलीं- चलो भागो यहां से आसपा कार्यकर्ता अजीत भारती ने कहा- हमने मेयर से दो मिनट बात करने के लिए समय मांगा, लेकिन मेयर बोलीं, चलो भागो यहां से। उनके आस-पास के लोग मेयर से मिलने नहीं दे रहे हैं। इसलिए मेयर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं। सिर्फ हमारी पार्टी की होर्डिंग गिराई गई मोहम्मद रियाज ने कहा- सीतापुर बाईपास पर लगी आजाद समाज पार्टी की होर्डिंग को गिराया गया है। दूसरी सभी पार्टियों की होर्डिंग लगी हुई है। सिर्फ हमारी होर्डिंग गिराई गई। जिस भी अधिकारी ने यह आदेश दिया है। उसे बुलाया जाए। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बाबा साहब का अपमान हुआ मोहम्मद हारून ने कहा- बाबा साहब का अपमान किया गया है। उनकी होर्डिंग कूड़े में फेंकी गई है। जिस भी अधिकारी-कर्मचारी ने ऐसा किया है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बहुजन महापुरुषों का अपमान किया सुशील कुमार ने कहा- सीतापुर बाईपास पर जिस जगह भीम आर्मी का होर्डिंग लगा था। उसे हटाकर दूसरे पार्टी का होर्डिंग लगाया गया। भीम आर्मी के होर्डिंग जिस पर बाबा साहब समेत बहुजन महापुरुषों के फोटो थे। उनको कूढ़े में फेंक दिया गया। यह बहुजन नायकों का अपमान है। ………………………………. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में चाइनीज मांझे से बिजली कर्मी की गर्दन कटी: बाइक से ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा, 26 घंटे में 3 घटनाएं लखनऊ में एक और युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। उसकी गर्दन कट गई। उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घायल की पहचान संविदा बिजली कर्मी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/1DYlv28
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply