लखनऊ नगर निगम में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में इस बार आम लोगों से ज्यादा व्यापारी और पार्षद मौजूद दिखे। व्यापारियों ने फतेहगंज गल्ला मंडी में भाजपा पार्षद के जबरन गेट लगवाने का विरोध किया। वहीं, बीजेपी पार्षद ने मेयर और नगर आयुक्त से उनके वार्ड में लोगों के सड़क पर कूड़ा फेंकने की शिकायत की। इस पर कांग्रेस पार्षद ने उनकी चुटकी ली। कहा कि हमें जॉइन कीजिए, साथ में धरना देंगे। इंदिरानगर से पहुंचे एक फरियादी ने कहा कि उसका हाउस टैक्स 10 गुना ज्यादा आया है। 900 वर्ग फीट घर का टैक्स 45 हजार रुपए भेज दिया गया है। इसकी शिकायत करने पर अधिकारियों ने मौके पर आकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। मेयर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों से नवंबर में हुए समाधान दिवस की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने पूछा कि 1 महीने बाद भी रिपोर्ट उनको नहीं सौंपी गई है। समाधान दिवस की 2 तस्वीरें… अब पढ़िए फरियादियों ने जो कहा… पार्षद के गेट बनवाने के बाद आए दिन लगेगा जाम फतेहगंज गल्ला मंडी के व्यापारी ओम शंकर मिश्रा ने कहा- पार्षद गिरीश गुप्ता पूरी तरह से गलत काम कर रहे हैं। पहले भी उन्होंने गेट बनाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे सभी ने रुकवा दिया था। अब फिर से मंदिर के नाम पर गेट बनवाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे लोगों को समस्या हो रही है। हाईकोर्ट का डिसीजन भी है कि सड़क पर बिना अनुमति के धार्मिकता के नाम पर गेट नहीं बनाया जा सकता। पार्षद जानबूझकर समस्या पैदा कर रहे हैं व्यापारी संदीप मिश्रा ने कहा- गेट से सड़क सिकुड़ जाएगी। आए दिन जाम की स्थिति होगी। शहर की सबसे पुरानी गल्ला मंडी में जानबूझकर पार्षद समस्या पैदा कर रहे हैं। दोनों तरफ से 2-2 फीट सड़क कम हो जाएगी। इससे व्यापारियों के साथ वहां रहने वाले लोगों को भी दिक्कत होगी। व्यापारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी का पत्र लेकर भी पहुंचे, जिसमें गेट को निरस्त करने की बात कही गई। 4,500 आता था बिल, अब आया ₹45 हजार
इंदिरानगर सेक्टर-9 के रहने वाले अजय वर्मा समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे। उन्होंने बताया- उनका 900 स्क्वायर फीट में घर है। अभी तक उनका हाउस टैक्स 4,500 रुपए आता था लेकिन इस बार अक्टूबर के महीने में 45,000 रुपए का हाउस टैक्स आया है। इसके चलते परेशानी पढ़ गई है। मामले में नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने मौके पर विजिट कर समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। पार्षद भी समस्याएं लेकर पहुंचे वार्ड में सड़क पर कूड़ा डाल रहे लोग तिलकनगर पार्षद राजीव बाजपेई ने कहा कि उनके वार्ड में राम नगर कूड़ा घर के पास लीकेज है। इसके कारण कूड़ा लोग सड़क पर डाल रहे हैं। मौके पर शिकायत के बाद समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया है। कांग्रेस पार्षद ने भाजपा पार्षद पर से कहा- हमें जॉइन कीजिए कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने तिलकनगर वार्ड से लीकेज की समस्या का शिकायत करने पहुंचे भाजपा पार्षद राजीव बाजपेई पर तंज कसा। उन्होंने कहा- आपको भाजपा छोड़ देनी चाहिए। भाजपा के पार्षदों की स्थिति बहुत खराब है। आप आकर कांग्रेस जॉइन कर लें। आपकी शिकायतों का समाधान हम लोगों की तरफ से किया जाएगा। चाहे इसके लिए धरना प्रदर्शन ही क्यों न करना पड़े। मेयर ने सभी जोन के अधिकारियों को तलब किया नवंबर में हुए संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। कहा था कि आज कितनी शिकायतें आईं, कितने का तुरंत निस्तारण किया, अन्य के निस्तारण के लिए क्या करेंगे? एक महीना बीतने के बाद भी किसी भी अधिकारी ने मेयर सुषमा खर्कवाल को रिपोर्ट नहीं भेजी। मेयर ने समाधान दिवस में अधिकारियों को फटकार लगाई और मौके पर सभी जोन के अधिकारियों को तलब किया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट मुख्य कर अधिकारी को भेजी जा चुकी है। ———————– ये खबर भी पढ़िए… फ्लाइट लेट हुईं तो लखनऊ एयरपोर्ट पर नारेबाजी : 5 घंटे से भी ज्यादा देरी से उड़े विमान; यात्री शाम को पहुंचे अमौसी, रात 2 बजे के बाद टेकऑफ लखनऊ एयरपोर्ट पर गुरुवार को इंडिगो एयरलाइन की 12 उड़ानें रद्द हुईं। इसके अलावा कई उड़ानें घंटों लेट हो गईं। शाम से इंतजार कर रहे यात्रियों का रात तक में सब्र टूट गया। वे एयरपोर्ट लॉबी में हंगामा करने लगे। पैसेंजर्स ने कहा- इंडिगो ने फ्लाइट कैंसिल और लेट होने की पहले से कोई सूचना नहीं दी। (पूरी खबर पढ़िए)
https://ift.tt/coR2zVn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply