DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में 9 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा:लालबाग, अलीगंज और तालकटोरा का AQI खराब, दो दिनों में दो डिग्री तापमान की होगी गिरावट

लखनऊ में तड़के सुबह से धुंध छाई रही। इसके बाद मौसम साफ हो गया है। तेज धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। तीन इलाकों की एयर क्वालिटी खराब लखनऊ में सुबह के समय 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 196 है। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 264, लालबाग 219 और अलीगंज 210 रहा। गोमती नगर 187, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 185 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 185 के साथ मॉडरेट लेवल में यलो जोन में बना हुआ है। मंगलवार को लखनऊ का औसत AQI 185 के साथ में मॉडरेट लेवल में रहा। तीन महीने पड़ेगी अधिक ठंड लखनऊ में इस बार ठंड सामान्य से ज्यादा सर्द रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के दौरान प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 1-2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान में भी 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि है कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में ला नीना परिस्थितियां अभी कमजोर होते हुए भी बनी हुई हैं और साथ ही हिंद महासागर का नकारात्मक इंडियन ओशन डाइपोल तटस्थ स्थिति की ओर बढ़ रहा है। इन दोनों मौसमीय प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से दिसंबर से फरवरी के बीच प्रदेश के बड़े हिस्से में औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वांचल के दक्षिणी हिस्से को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर भागों में शीतलहर के दिनों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है। जहां प्रदेश में औसत 4 से 6 दिन शीतलहर का रहता है, वहीं इस बार कई जिलों में शीतलहर के दिन इस औसत से 2 से 5 दिन तक अधिक रिकॉर्ड हो सकते हैं। लखनऊ में पांच दिनों का संभावित तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 3 दिसंबर 26 9 4 दिसंबर 25 8 5 दिसंबर 25 8 6 दिसंबर 25 9 7 दिसंबर 25 9 लखनऊ में 10 दिन का औसत AQI दिनांक AQI जोन 22 नवंबर 192 यलो 23 नवंबर 183 यलो 24 नवंबर 208 ऑरेंज 25 नवंबर 219 ऑरेंज 26 नवंबर 172 यलो 27 नवंबर 184 यलो 28 नवंबर 154 यलो 29 नवंबर 124 यलो 30 नवंबर 133 यलो 1 दिसंबर 139 यलो 2 दिसंबर 185 यलो लखनऊ में पिछले 7 दिनों में दर्ज तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 2 दिसंबर 25.7 9 1 दिसंबर। 25.6 10.6 30 नवंबर 26.6 12.8 29 नवंबर 27.7 12.1 28 नवंबर 27.6 11 27 नवंबर 27.5 11.7 26 नवंबर 26.4 10 25 नवंबर 25.6 11.9


https://ift.tt/misKwpL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *