लखनऊ में ठंड ने इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आज 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों में सर्दी और भीषण पड़ेगी पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुजरने के बाद पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी पछुआ हवाओं ने उत्तर प्रदेश में सर्दी को भयंकर बना दिया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे प्रदेश के मध्य इलाकों में तापमान 3-6 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24-48 घंटों में अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी, उसके बाद नया पश्चिमी विक्षोभ तापमान को स्थिर करने का काम करेगा। आज रात न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था। वहीं, अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री गिरावट के साथ 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में भी शीतलहर प्रदेश में दिन के तापमान पर भी ठंड का असर बना हुआ है। लखनऊ में 15-20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। बादलों की चादर के कारण कई जगहों पर दिन में भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास बना रहेगा। रविवार को अधिकतम आर्द्रता 91 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 55 फीसदी दर्ज की गई। घने कोहरे का भी अलर्ट मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा और तेज हवाएं जारी रहेंगी, जिससे अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से काफी नीचे रहेंगे। मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दो दिनों तक लखनऊ में कोल्ड डे के साथ में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है, क्योंकि कोहरे से सड़क हादसे बढ़ गए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट थम जाएगी और धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। हालांकि, गर्म कपड़ों को पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। लखनऊ सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री तक लुढ़क चुका है, जबकि पूर्वांचल में स्थिति और खराब है।
https://ift.tt/TF9U7Hm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply