लखनऊ में एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में संकट मोचन द्वार के पास एक तस्कर को 430 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। एएनटीएफ यूनिट वाराणसी की टीम को 5 फरवरी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर संकट मोचन द्वार के पास गीतापुरी की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एएनटीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सतरिख बाराबंकी निवासी मोहम्मद खालिद (55) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी की सदरी के अंदर छिपाकर रखी गई प्लास्टिक की पन्नी से भूरे रंग का पाउडर बरामद हुआ। डीडी किट से जांच करने पर वह हेरोइन पाई गई। वजन करने पर हेरोइन 430 ग्राम निकली। जिसकी बाजार में करोड़ों की कीमत है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बाराबंकी से सस्ते दाम पर हेरोइन खरीदकर लखनऊ में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अलग-अलग चौराहों पर बेचता था। वह हेरोइन की सप्लाई करने के लिए ही निकला था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गोमती नगर विस्तार थाने में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। एमटीएफ की टीम और तस्कर के अन्य नेटवर्क को तलाश में जुटी है।
https://ift.tt/Vclh86Z
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply