DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में 40 स्टॉपेज पर ही रुकेंगी सिटी बसें:सड़क पर सवारी उतारी तो लगेगा जुर्माना, एमडी के आदेश के बाद सिटी ट्रांसपोर्ट का फैसला

लखनऊ में सिटी बसों को मनमानी रोकना और सड़क पर सवारी चढ़ाने–उतारने से लगने वाले जाम पर अब सख्ती होगी। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस के नए प्रबंध निदेशक ने आदेश जारी करते हुए शहर में केवल 40 चिह्नित बस स्टॉप पर ही बसों को रोकने के निर्देश दिए हैं। नियम तोड़ने वाले बस चालकों और परिचालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। सड़क पर रुकने से बढ़ रहा था जाम शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त सड़कों पर सिटी बसें कहीं भी रुककर सवारियां उतार रही थीं, जिससे रोजाना जाम की स्थिति बन रही थी। कई बार यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती थी। इसी को देखते हुए प्रबंधन ने बस स्टॉप के अलावा कहीं भी बस रोकने पर रोक लगाने का फैसला किया है। 40 बस स्टॉप किए गए तय सिटी ट्रांसपोर्ट प्रशासन ने शहर भर में 40 स्थानों को आधिकारिक बस स्टॉप के रूप में चिह्नित किया है। अब सभी सिटी बसें इन्हीं स्टॉप पर रुकेंगी। जल्द ही इन स्टॉप पर साइन बोर्ड और जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि यात्रियों को बस पकड़ने में परेशानी न हो। नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई प्रबंधन ने साफ किया है कि सड़क पर या निर्धारित स्टॉप के अलावा कहीं भी बस रोककर सवारी उतारने–चढ़ाने पर चालकों और परिचालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।


https://ift.tt/dF1Kw8Q

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *