DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में 36 जातियों को जोड़ने का अभियान:भगवान परशुराम सेवा संस्थान ने शुरू की मुहिम , अरुण बोले- सामाजिक एकता से भारत बनेगा विश्व गुरु

लखनऊ में भगवान परशुराम सेवा संस्थान के द्वारा यूपी प्रेसक्लब में प्रेस वार्ता हुई किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने वार्ता करते हुए कहा कि संगठन के उद्देश्य और उसके कार्यों पर चर्चा किया। संस्था द्वारा बताया गया कि मुख्य संरक्षक पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के निर्देश पर सामाजिक चेतना मंच द्वारा प्रदेश स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। जातीय जनगणना की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने बताया कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए आवश्यक है कि सभी धर्म ,पंथ ,जाति के लोग आपसी सौहार्द से रहे । राष्ट्र प्रेम और समरसता की भावना से साथ आगे आएँ। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्ग मानव शरीर के अलग अलग अंगों की तरह हैं। अगर एक अंग दुर्लभ हो जाए तो पूरा शरीर प्रभावित होता है। इसलिए प्रत्येक समाज का उत्थान और पारस्परिक सहयोग अनिवार्य है। इसके साथ ही इन्होंने जातीय जनगणना के समर्थन किया । उन्होंने कहा इससे जातियों के सही आंकड़ों की जानकारी मिल सकेगी। 28 राज्यों में संगठन सक्रिय दीक्षित ने बताया कि सामाजिक चेतना मंच देश के 28 राज्यों में सक्रिय एक राष्ट्र स्तरीय संगठन है। जिसमें सभी धर्मों और 36 समाजों के जातीय संगठन सम्मिलित हैं। यह संगठन प्रदेश, जोन, मंडल, जनपद, शहर, ब्लॉक, वार्ड और ग्राम स्तर तक कार्य कर रहा है। अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 36 समाजों के कार्यरत 2-2 हजार पदाधिकारियों को सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और आदर्श समाज निर्माण की शपथ दिलाई जाएगी। 21 हजार लोग लेंगे शपथ भारतीय दलित उत्थान संगठन के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि 31 अक्टूबर 2026 तक सभी शपथपत्र भरवाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके बाद जनपदों में संयुक्त रूप से शपथ ग्रहण समारोह होंगे। पहला बड़ा समारोह एटा के रामलीला मैदान में आयोजित होगा, जिसमें 21 हजार पदाधिकारी समरसता की शपथ लेंगे।


https://ift.tt/n8Db2Q0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *