DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में 2 विधायकों में टकराव:बेदी राम ने रोका नाला, योगेश बोले- पानी रोकना गलत, सपा प्रमुख अखिलेश से भी शिकायत

लखनऊ के भरवारा गंगोत्री विहार में नाला रोकने का विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार को स्थानीय भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने निरीक्षण कर नाला खुदवाने की बात कही। पानी रोकने को गलत बताया। बोला कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर चारदीवारी बनाई गई, पैमाइश के बाद उसे हटाया जाएगा। जबकि, नाले की जमीन पाटकर मैरिज हाल की बाउंड्री बनाने के आरोप को सुभासपा विधायक बेदीराम निराधार बता चुके हैं। स्थानीय पार्षद ममता रावत ने सुभासपा विधायक बेदीराम द्वारा गाली देने के आरोप पर कहा कि मामले में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगी। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। मेयर सुषमा खर्कवाल को भी लिखित में शिकायत दी। लेखपाल कौशल से भी माफी मांगने को कहा। उनके समर्थकों की नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से जमकर तकरार हुई। इस बीच लेखपाल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया। विधायक बोले हजारों लोगों को जलभराव में झोंक दिया स्थानीय बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। नगर निगम के अधिकारी भी इस दौरान पहुंचे। विधायक ने कहा कि नाला वहां पर जरूर खुदेगा। स्थानीय लोगों को समस्या हो रही है। इस दौरान उन्होंने आश्वासन देते हुए लोगों से कहा कि अगर सरकारी जमीन पर कब्जे से निर्माण कार्य हुआ है तो वहां से नाला जरूर हटाया जाएगा। विधायक ने कहा कि जो परंपरा गत तरीके से पानी बह रहा था। उसे कोई भी कैसे रोक सकता है। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि बनने के बाद में जिम्मेदारी बढ़ जाती है। कि हमसे किसी को समस्या न हो, लेकिन पूरी आबादी को जलभराव में झोंक दिया गया है। महिलाएं बोलीं जबरन नाला पाट दिया मौके पर महिलाओं ने विधायक से कहा कि हमेशा हम लोगों के साथ ऐसा ही होता है, हमारे घरों में पानी घुस रहा। लोगों ने कहा कि विधायक बेदी राम ने जबरन नाला पाट दिया। इससे परेशानी हो रही है, हमारी कोई सुन नहीं रहा है। मौके पर लोगों ने इक्कठा होकर स्थानीय विधायक को अपनी समस्याएं बताई हैं। लोगों ने कहा कि डेढ़ साल पहले यहीं से नाले का पानी बह रहा था, लेकिन विधायक बेदी राम की तरफ से इसे पाटकर मैरिज हॉल बना दिया गया। उन्होंने इसपर कड़ी नाराजगी जताई है। विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी मौके पर लेखपाल कौशल पर पार्षद ममता रावत और उनके समर्थकों ने दलाली का आरोप लगाया। इसको लेकर नगर निगम की टीम से नोक झोंक भी हुई। इस दौरान लेखपाल से माफी मांगने की मांग लोगों ने की। मौके पर स्थानीय पार्षद ममता रावत ने कहा कि लेखपाल की तरफ से मेरा नाम नहीं लिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि विधायक बेदी राम ने अभद्र भाषा का प्रयोग एक महिला के लिए किया है। जो स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ क्षेत्र की सम्मानित नागरिक हैं। उन्होंने मामले में बेदी राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। इसके साथ ही वह सुबह के समय में मेयर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी शिकायत कर चुकी हैं। नाला रोकने का विवाद ऐसे बढ़ा शुक्रवार को नगर निगम की टीम भरवारा गंगोत्री विहार में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची थी। इस बीच विधायक बेदी राम के बेटे और भतीजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई पर आपत्ति जताई। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोप है कि विधायक ने कार्रवाई करने पहुंची टीम के लेखपाल कौशल को फोन पर गालियां दी। स्थानीय पार्षद ममता रावत पर भी अभद्र टिप्पणी की। हालांकि, विधायक बेदी राम ने इस आरोप को गलत बताते हुए कहा था कि हमने कोई गाली नहीं दी। मैं, अपने बच्चों से बात कर रहा था। नाले या सरकारी जमीन पर उनकी तरफ से कोई कब्जा नहीं है। फोन कॉल पर हड़काने-गालियां देने का आरोप आरोप है इस वीडियो में विधायक फोन पर लेखपाल को डांट-फटकार रहे हैं। कह रहे हैं कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई। वहां जाने की। नौकरी करना मुश्किल कर दूंगा। इस पर जब लेखपाल स्थानीय महिला पार्षद के कहने पर कार्रवाई की बात कहता है तो विधायक महिला पार्षद को भी गालियां देते हैं। लेखपाल कौशल ने कहा- पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराएंगे। वहीं, विधायक ने सभी आरोपों को नकारा है। उनका कहना है कि हमने अपने बच्चों से बात की थी। नगर आयुक्त ने कार्रवाई रुकवाई थी, हमने नहीं। दरअसल, गोमती नगर के भरवारा के गंगोत्री विहार फेज-टू में नाले पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। यहां विधायक का मैरिज हाल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधायक ने नाले की जमीन पर कब्जा कर रखा है। मेयर बोलीं- जमीन पर कब्जा हुआ तो कार्रवाई होगी स्थानीय पार्षद ममता रावत ने कहा- मेयर को जानकारी देंगे। नाले की जमीन पर कब्जा करने के कारण पीछे कॉलोनी में जलभराव हो रहा है। इससे लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम बिना उन्हें बताए कार्रवाई करने पहुंची थी। जब शाम को नगर निगम के ऑफिस गईं तब यह बात पता चली। मामले में मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति हो किसी भी पद पर हो अगर वह सरकारी जमीन पर कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाउंड्रीवाल का निर्माण करने का आरोप भरवारा मल्हौर वार्ड में एमिटी यूनिवर्सिटी से एसटीपी की तरफ जाने वाले रास्ते पर नाला है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि विधायक ने नाले की जमीन पर 6 फीट आगे तक कब्जा कर लिया है। इससे नाला संकरा हो गया है। इससे जलभराव होता है। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत लखनऊ की महापौर और नगर आयुक्त से की थी। एक साल पहले मेयर ने किया था निरीक्षण एक साल पहले मेयर सुषमा खर्कवाल मौके पर पहुंची थीं। लोगों ने उनको बताया था कि एक व्यक्ति की वजह से 30 से 40 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। इस दीवार को पीछे कराएं। इस पर मेयर ने विधायक से कब्जा की गई जमीन के पेपर दिखाने के लिए बोला था। वहीं नगर निगम अधिकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। विधायक बोले- नाले की जमीन की पैमाइश होगी विधायक बेदीराम ने कहा- नाले के जमीन की पैमाइश होगी। जो नियम संगत है, वही होना चाहिए। उन्होंने बताया- मेरा मैरिज लॉन है। लेखपाल बार बार पैसा लेकर वहां पर आ जाता है। इस मामले को लेकर सदन में भी मुद्दा उठाया था। इसमें जवाब भी मांगा गया था। मामले में मेयर और नगर आयुक्त से बात करूंगा। नगर निगम और लेखपाल शासन की मंशा के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। हमने कोई गाली नहीं दी है। अपने बच्चों से बात की है। आरोप पूरी तरह निराधार हैं। काम हमने नहीं नगर आयुक्त ने फोन कर रुकवाया था। वीडियो में मेरी आवाज नहीं है। ——————————– संबंधित खबर भी पढ़िए… लखनऊ में सुभासपा विधायक वेदीराम ने नाला पाटा : शिकायत पर मेयर-नगर आयुक्त मोहल्ले में पहुंचे, लोग बोले- 6 फीट आगे तक कब्जा किया लखनऊ में सुभासपा विधायक वेदी राम पर लोगों ने भरवारा मल्हौर वार्ड में नाला पाटकर उसपर दीवार बनाने का आरोप लगाया है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि विधायक ने 6 फीट आगे तक जमीन पर कब्जा कर लिया है। (पूरी खबर पढ़िए)


https://ift.tt/cdXZnbi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *