DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में 2 बहनों ने फिनायल पीकर सुसाइड किया:1 महीने से कुत्ता बीमार था, उसे लेकर डिप्रेशन में थीं; पिता कई महीने से बिस्तर पर

लखनऊ में दो सगी बहनों ने सुसाइड कर लिया क्योंकि उनका कुत्ता पिछले 1 महीने से बीमार था। कुत्ते की लगातार दवा चल रही थी लेकिन उसमें कुछ सुधार नहीं हो रहा था। इसी से वे दोनों डिप्रेशन में रहने लगी थीं। आखिरकार उन्होंने दुकान फिनायल पीकर जान दे दी। घटना पारा थाना क्षेत्र के दोदा खेड़ा जलालपुर की है। कैलाश सिंह (65 साल) की दो बेटियों राधा सिंह (24) और जिया सिंह (22) ने बुधवार को फिनायल पीकर सुसाइड कर लिया। दोनों ने एक कुत्ता पाल रखा था जो कई दिनों से बीमार था। पिता कैलाश सिंह कई महीने से बीमार हैं। कुत्ते की तबीयत खराब होने से डिप्रेशन में थीं दोनों बहनों ने जर्मन शेफर्ड नस्ल का एक कुत्ता पाल रखा था। वह 1 महीने से बीमार है। दोनों बहनों को उससे बहुत लगाव था। कुत्ते की तबीयत सही होने की स्थिति में नहीं आ रही थी। इसी से दोनों बहनें डिप्रेशन में रहने लगी थीं। बताया जा रहा है कि छोटी बहन की पहले से भी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। दोनों ने फिनायल पीने के बाद तुरंत मां को बताया। इसके बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। मां ने बड़े भाई वीर सिंह को फोन कर इसकी सूचना दी। वीर जब तक घर आया और दोनों को रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल पहुंचाया तब तक बड़ी बहन की मौत हो चुकी थी। छोटी जिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मां ने सामान लेने भेजा था, लौटकर आईं तो कराहने लगीं भाई वीर सिंह ने बताया दोनों बहाने घर में पले पालतू कुत्ते से काफी प्यार करती थीं। उस कुत्ते की तबीयत खराब चल रही थी। कुत्ते का काफी इलाज कराया लेकिन वह ठीक होने की स्थिति में नहीं था। बुधवार को सुबह 11 बजे मां गुलाब देवी ने दोनों को दुकान से सामान लेने भेजा था। दुकान से लौटने पर वे कराह रही थीं। उन्होंने मां को बताया कि हम दोनों ने फिनायल पी लिया है। परिजन का कहना है कि रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल से छोटी बहन जिया को हायर सेंटर रेफर किया गया था लेकिन वहां भी उसे बचाया नहीं जा सका। दोनों ने ग्रेजुएशन कर रखा था। पिता रुई धुनाई का काम करते थे पड़ोसियों के अनुसार, मृतकों के पिता कैलाश सिंह रुई धुनाई का काम करते थे। इसी काम की वजह से वह 6 महीने से भी ज्यादा समय से बीमार हैं और घर पर बिस्तर पर पड़े रहते हैं। उनका भी इलाज चल रहा है। भाई वीर सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का करता है। एक छोटा भाई भी था जिसकी करीब 7 साल पहले ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी। कुत्ता बीमार हो तो खाना छोड़ देती थीं पड़ोसी लखनलाल ने बताया- बच्चियों ने क्या खाकर ऐसा कदम उठा लिया कुछ पता नहीं चल पा रहा है। दोनों अपने डॉगी टोनी को बहुत प्यार करती थीं। अगर वह खाना न खाए तो वे दोनों भी खाना छोड़ देती थीं। पिछले दिनों से जब से कुत्ता बीमार था तब से वे दोनों बहनें ज्यादा ही डिप्रेशन में रह रही थीं। उन्होंने क्या खाकर सुसाइड किया, अगर जिंदा होतीं तो असल बात पता चल पाती।


https://ift.tt/7PM1bFC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *