लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार की रहने वाली एक महिला को उसका प्रेमी धमकी दे रहा है। महिला की दोस्ती स्नैप चैट से हुई थी। पति को पता लगा तो उसने बात करना बंद कर दी। इस बात से नाराज प्रेमी ने महिला के पति और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने गोमती नगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। गोमती नगर विस्तार निवासी महिला ने बताया कि फरवरी में स्नैप चैट पर उनकी मुलाकात अभय सिंह से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। धीरे धीरे नजदीकियां बढ़ गई। निजी संबंध अच्छे हो गए। इसकी जानकारी महिला के पति हो गई। पति ने इसका विरोध किया। युवक से बातचीत करना बंद कर दिया। इसके बाद युवक लगातार बात करने का दबाव बनाता रहा। युवक ने फोन कर पति को धमकाया महिला का आरोप है कि बातचीत बंद करने के बाद अभय ने फोन और ऑनलाइन के जरिए उनके पति और बच्चे को धमकाना शुरू कर दिया। गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने इस मामले में गोमती नगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
https://ift.tt/QLmAez7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply