DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में सुभासपा विधायक की शिकायत करेंगे लेखपाल, पार्षद:बेदीराम बोले- मुझ पर आरोप निराधार; नाला जहां होगा, वहीं से जाएगा

लखनऊ में सुभासपा विधायक बेदीराम का एक वीडियो सामने आया। इसमें नाले की जमीन से कब्जा हटाने पहुंचे नगर निगम के लेखपाल को डांटने और अभद्रता का आरोप है। इसी को लेकर आज यानी 7 फरवरी को लेखपाल कौशल, मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेंगे। साथ ही पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने की योजना है। स्थानीय पार्षद ममता रावत का भी कहना है कि अभद्र भाषा का मेरे लिए प्रयोग किया गया। उन्होंने मेयर से मुलाकात की और कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की है। उन्होंने कहा- राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। वहीं, विधायक बेदीराम ने गाली देने के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि सामने आए संबंधित वीडियो में मेरी आवाज नहीं है। नगर निगम नाले के लिए जो नियम के अनुरूप है वहीं जमीन लेगा, न कि किसी की निजी संपत्ति। फोन कॉल पर हड़काने-गालियां देने का आरोप आरोप है इस वीडियो में विधायक फोन पर लेखपाल को डांट-फटकार रहे हैं। कह रहे हैं कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई। वहां जाने की। नौकरी करना मुश्किल कर दूंगा। इस पर जब लेखपाल स्थानीय महिला पार्षद के कहने पर कार्रवाई की बात कहता है तो विधायक महिला पार्षद को भी गालियां देते हैं। लेखपाल कौशल ने कहा- पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराएंगे। वहीं, विधायक ने सभी आरोपों को नकारा है। उनका कहना है कि हमने अपने बच्चों से बात की थी। नगर आयुक्त ने कार्रवाई रुकवाई थी, हमने नहीं। दरअसल, गोमती नगर के भरवारा के गंगोत्री विहार फेज-टू में नाले पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। यहां विधायक का मैरिज हाल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधायक ने नाले की जमीन पर कब्जा कर रखा है। लेखपाल बोले- नौकरी छोड़ दूंगा नगर निगम की टीम शुक्रवार को बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई शुरू करते इससे पहले विधायक के बेटे और भतीजे भी पहुंच गए। बेटे ने तुरंत बेदीराम को फोन लगा दिया और लेखपाल को पकड़ा दिया। आरोप है कि लेखपाल कौशल के साथ विधायक ने अभद्रता की। इसके बाद नगर निगम टीम मौके से वापस लौट आई। लेखपाल ने मामले की जानकारी नगर आयुक्त और अधिकारियों को दी है। उन्होंने कहा- अगर कार्रवाई नहीं होगी तो नौकरी छोड़ देंगे। मेयर बोलीं- जमीन पर कब्जा हुआ तो कार्रवाई होगी स्थानीय पार्षद ममता रावत ने कहा- मेयर को जानकारी देंगे। नाले की जमीन पर कब्जा करने के कारण पीछे कॉलोनी में जलभराव हो रहा है। इससे लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम बिना उन्हें बताए कार्रवाई करने पहुंची थी। जब शाम को नगर निगम के ऑफिस गईं तब यह बात पता चली। मामले में मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति हो किसी भी पद पर हो अगर वह सरकारी जमीन पर कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाउंड्रीवाल का निर्माण करने का आरोप भरवारा मल्हौर वार्ड में एमिटी यूनिवर्सिटी से एसटीपी की तरफ जाने वाले रास्ते पर नाला है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि विधायक ने नाले की जमीन पर 6 फीट आगे तक कब्जा कर लिया है। इससे नाला संकरा हो गया है। इससे जलभराव होता है। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत लखनऊ की महापौर और नगर आयुक्त से की थी। एक साल पहले मेयर ने किया था निरीक्षण एक साल पहले मेयर सुषमा खर्कवाल मौके पर पहुंची थीं। लोगों ने उनको बताया था कि एक व्यक्ति की वजह से 30 से 40 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। इस दीवार को पीछे कराएं। इस पर मेयर ने विधायक से कब्जा की गई जमीन के पेपर दिखाने के लिए बोला था। वहीं नगर निगम अधिकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। विधायक बोले- नाले की जमीन की पैमाइश होगी विधायक बेदीराम ने कहा- नाले के जमीन की पैमाइश होगी। जो नियम संगत है, वही होना चाहिए। उन्होंने बताया- मेरा मैरिज लॉन है। लेखपाल बार बार पैसा लेकर वहां पर आ जाता है। इस मामले को लेकर सदन में भी मुद्दा उठाया था। इसमें जवाब भी मांगा गया था। मामले में मेयर और नगर आयुक्त से बात करूंगा। नगर निगम और लेखपाल शासन की मंशा के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। हमने कोई गाली नहीं दी है। अपने बच्चों से बात की है। आरोप पूरी तरह निराधार हैं। काम हमने नहीं नगर आयुक्त ने फोन कर रुकवाया था। वीडियो में मेरी आवाज नहीं है। ——————————– संबंधित खबर भी पढ़िए… लखनऊ में सुभासपा विधायक वेदीराम ने नाला पाटा : शिकायत पर मेयर-नगर आयुक्त मोहल्ले में पहुंचे, लोग बोले- 6 फीट आगे तक कब्जा किया लखनऊ में सुभासपा विधायक वेदी राम पर लोगों ने भरवारा मल्हौर वार्ड में नाला पाटकर उसपर दीवार बनाने का आरोप लगाया है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि विधायक ने 6 फीट आगे तक जमीन पर कब्जा कर लिया है। (पूरी खबर पढ़िए)


https://ift.tt/XFbBf8U

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *