DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में सुबह से चल रही ठंडी हवा, निकली धूप:बारिश के बाद फिर बढ़ी ठंड, पारा गिरा; तेज हवाएं भी थमेंगी

लखनऊ में सुबह हल्की धुंध और कोहरे का असर बना रहा। ठंडी हवा भी 10-15 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही। सुबह 8 बजे तक में धूप निकल आई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में मौसम साफ बना रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 49 फीसदी रही। दिन में बादल छाए रहे। लालबाग में मॉडरेट लेवल में AQI लखनऊ में लालबाग 167, अलीगंज 101 के साथ में AQI मॉडरेट लेवल में दर्ज किया गया। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 100 और गोमतीनगर 68 के साथ में संतोषजनक स्तर पर प्रदूषण रहा। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 48 और कुकरैल 44 के साथ में AQI का स्तर अच्छा रहा। गुरुवार को सुबह के समय में 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 88 रहा। तेज हवा के चलने से कोहरा होगा कम पिछले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ और मध्य भारत में बने प्रति-चक्रवाती हवाओं के असर से बुंदेलखंड और प्रदेश के मध्य हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलीं। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी हुई, जो सामान्य से कुछ ज्यादा रही। अब बारिश थमने और आसमान साफ होने के बाद रात में ठंड बढ़ गई है। इसी वजह से पूर्वांचल के कुछ इलाकों को छोड़ दें तो प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। दिन के समय धूप निकलने से गर्मी बढ़ी और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, पूर्वांचल के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के कारण दिन और रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है और यह सामान्य के आसपास पहुंच जाएगा। तेज पछुआ हवाओं के चलते दिन के तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, प्रदेश में छाए घने से बहुत घने कोहरे के बीच 5 फरवरी से हवा तेज होने पर लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कोहरे की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है।


https://ift.tt/zhwdTfb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *