DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में सुबह छाया कोहरा, विजिबिलिटी 100 मीटर:न्यूनतम तापमान 9.4°C पहुंचा; पछुआ हवा से गलन बढ़ी, AQI 200 के नीचे

लखनऊ में आज सुबह जोरदार कोहरा छाया। विजिबिलिटी 100 मीटर के करीब रही। यानी कोहरे की वजह से 100 मीटर तक में स्पष्ट नहीं दिख रहा था। सीजन में पहली बार इतना कोहरा बढ़ा। सुबह का औसत AQI 183 दर्ज किया गया। रात में न्यूनतम तापमान 9.4°C दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री रह सकता है। पछुआ हवाओं के चलते अगले दो से तीन दिन में तापमान और गिरने की संभावना है। मौसम साफ होने के बाद भी गलन लगातार बढ़ रही है। नवंबर से हवा ‘यलो और ऑरेंज जोन’ में ही बनी हुई है। 3 तस्वीरें देखिए… सुबह बढ़ा कोहरा, गलन ने बढ़ाई ठंड UP के कई हिस्सों में दिसंबर की कड़ाके की ठंड जारी है। लखनऊ में सुबह घना कोहरा, दृश्यता पर असर दिख रहा। दोपहर में हल्की धूप रहेगी। हवा में ठंडक बरकरार रहेगी। बुधवार को AQI 328 दर्ज हुआ था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजधानी लखनऊ में बदल रहे मौसम पछुआ हवा की एंट्री के साथ ही कोहरा बढ़ा है। पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं ने रात का तापमान तेजी से गिराया, जिससे सुबह की गलन बढ़ गई। बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह और शाम में गलन महसूस की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे लखनऊ में ठिठुरन और बढ़ सकती है।


https://ift.tt/gxMrolL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *