DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में सुबह घरों में घुसा कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर:गलन महसूस हुई, 2 दिन भारी कोहरे का अलर्ट; तीन इलाकों का AQI खराब

लखनऊ में सुबह इतना घना कोहरा छाया कि लोगों के घरों में घुस रहा था। विजिबिलिटी सिर्फ 10 मीटर रह गई। सुबह कोई भी बिल्डिंग साफ नहीं दिखाई दे रही थी। लोग वाहनों की हेडलाइट ऑन करके ही निकल रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राजधानी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। सुबह गलन महसूस हुई। मंगलवार देर रात से ही कोहरे का असर बना रहा। पूरे दिन भी पूरी तरीके से कोहरा साफ नहीं हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 4.8 डिग्री कम रहा है। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 78 फीसदी दर्ज की गई। लखनऊ में मंगलवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 168 रहा। जबकि देर रात से AQI का स्तर लालबाग में 246, अलीगंज 245 और तालकटोरा में 222 के साथ में खराब श्रेणी में बना रहा। गोमतीनगर का AQI 155 के साथ में मॉडरेट लेवल में रहा। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 93 और कुकरैल का AQI 95 के साथ संतोष जनक श्रेणी में रहा। मौसम की 6 तस्वीरें देखिए… ठंडी हवा के साथ बढ़ेगी ठंड मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक लखनऊ समेत इसके आसपास के इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरे का असर बना रहेगा। इसके चलते विजिबिलिटी कम रहेगी। इस दौरान शीतलहर की स्थिति भी बनेगी, जिससे गलन बढ़ने के साथ न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर काफी कम हो जाएगा। ठंडी हवा के चलने से आफत बढ़ेगी। लखनऊ में 5 दिनों तक संभावित तापमान तारीख – अधिकतम – न्यूनतम
17 दिसंबर – 25°C – 11°C
18 दिसंबर – 25°C – 11°C
19 दिसंबर – 25°C – 10°C
20 दिसंबर – 25°C – 10°C
21 दिसंबर – 25°C – 10°C तापमान डिग्री सेल्सियस में है। —————————- कल की खबर पढ़िए… लखनऊ में रात 9 बजे से घना कोहरा छाया : सड़कों पर विजिबिलिटी 10 मीटर से कम, तापमान में 5.5 की गिरावट; भयानक गलन लखनऊ में रात 9 बजे के बाद से घना कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम है। व्यापारी दुकानें बंद कर घर चले गए हैं। पारा 5.5 डिग्री गिरने से भीषण सर्दी हो रही है। लोग अलाव तापकर ठंड से बचाव करते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। AQI फिर से 200 के पार हो गया है। (पूरी खबर पढ़िए)


https://ift.tt/M03xsKO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *