DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में सील होंगे कामर्शियल भवन:हाउस टैक्स नहीं जमा करने वालों पर कार्रवाई करेगा नगर निगम, 142 करोड़ रुपए बकाया

लखनऊ में कामर्शियल भवनों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी नगर निगम कर रहा है। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी हाउस टैक्स जमा करने के नाम पर हो रही आनाकानी पर अब नगर निगम सख्ती बरतेगा। नए साल से यह कार्रवाई शुरू हो जाएगी। अब नगर निगम इन बकाएदारों को अंतिम नोटिस जारी कर सीलिंग की तैयारी कर रहा है। इसमें सरकारी से लेकर निजी भवन भी शामिल है। अभी नगर निगम ने सभी आठों जोन में टॉप फाइव की लिस्ट बनाई है। इन भवनों को नोटिस भेजकर जल्द बकाया रकम जमा करने को कहा जाएगा। 142 करोड़ रुपए टैक्स बकाया नगर निगम अफसरों के मुताबिक इन भवनों पर 142 करोड़ रुपए से अधिक का हाउस टैक्स बकाया है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि लगातार हाउस टैक्स कलेक्शन के लिए टीमों को लगाया गया है। इसके लिए समीक्षा बैठक भी की जा रही है। चीफ टैक्स असेसमेंट ऑफिसर, नगर निगम अशोक कुमार सिंह का कहना है कि बड़े बकायेदारों को लगातार नोटिस भेजा जा रहा है। इनमें टॉप फाइव की लिस्ट बनाई गई है। इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एडमिन ब्लॉक को सील किया जाएगा। इन जोनों में इतना टैक्स बकाया जोन-1 जनपथ भवन (सचि.) 6.66 करोड़ रवीद्रालय, चारबाग 3.55 करोड़ रामकृष्ण मिशन 2.39 करोड बहुखंडी भवन 1.80 करोड़ रोहित, सुरेश अरोड़ा 1.76 करोड़ जोन-2 लारी कार्डियॉलजी 2.85 करोड क्वीन मेरी हॉस्पि. (पुराना) 2.09 करोड़ डीएवी कॉलेज 1.82 करोड़ दंत विभाग (पुराना भवन) 1.51 करोड़ शताब्दी अस्पताल फेज-2 1.51 करोड़ जोन-3 विवेकानंद अस्पताल 5.32 करोड़ श्रमजीवी महिला आश्रम 93 लाख संस्कृति संपदा अनुसंधान 86 लाख STF ऑफिस (हरि सिंह) 58 लाख दिनेश चंद्र तिवारी 41 लाख जोन-4 BBD एजुके. सोसाइटी 8.63 करोड़ एचसीएल आईटी सिटी। 6.87 करोड़ राम स्वरूप कॉलेज 4.12 करोड़ डीआर होटल्स 2.23 करोड़ आईबी आवास। 2.04 करोड़ जोन 5 शूटिंग रेंज 13.46 करोड़ शालीमार गेटवे मॉल 3.40 करोड़ यूपी एटीएस 1.73 करोड़ अजित सिंह आरएवी 96 लाख परिवार कल्याण महानिदेशालय 87 लाख जोन-6 डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विवि 9.56 करोड़ जल निगम (शहरी) 2.97 करोड़ सचिव कृषि उत्पादन मंडी 96 लाख चरणजीत सिंह 80 लाख कंपोजिट रीजनल सेंटर 79 लाख जोन – 7 सरस्वती डेंटल कॉलेज 3.49 करोड़ टाटा मोटर्स 3.10 करोड़ सिटी लॉ ग्रुप कॉलेज 83 लाख गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज 49 लाख सप्रभा इंडस्ट्रियल लिमिटेड 4.5 लाख जोन-8 लुलु मॉल 17.85 करोड न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग 17.58 करोड़ द सेंट्रम होटल 9.49 करोड़ मौसम विभाग मुख्यालय 3.00 करोड़ आवास विकास परिषद 2.87 करोड़


https://ift.tt/FkNyMBl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *