DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में सीजन में सबसे न्यूनतम स्तर पर पारा:एयर क्वालिटी में हुआ सुधार तो गलन बढ़ी, सामान्य से कम दर्ज हो रहा पारा

लखनऊ में सुबह के समय में हल्की धुंध रही। इसके बाद मौसम साफ हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। सुबह के समय में गलन का असर भी बना रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री कम कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 71 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 24 फीसदी रही। मॉडरेट लेवल में AQI लखनऊ में सुबह के समय में वायु प्रदूषण का स्तर मॉडरेट लेवल में बना हुआ है। 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 144 है। तालकटोरा 182, लालबाग 138, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 138, अलीगंज 148, गोमतीनगर 133 और कुकरैल में 133 AQI दर्ज किया गया है। शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 150 के साथ में यलो जोन में बना रहा। फिलहाल बढ़ेगा पारा मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी समेत पूरे प्रदेश में एक बार फिर से हवा के रुख में बदलाव आया है। शुक्रवार से लखनऊ में अरब सागर की ओर से आने वाली नम दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चल रहीं। इसके असर से अगले तीन दिन तक पारे में क्रमिक तौर पर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त के संकेत हैं।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में हवा की दिशा बदलने और नम हवाओं के असर से अब तापमान में बढ़त होगी। इन हवाओं के कमजोर पड़ते ही तापमान में फिर से गिरावट का दौर आएगा। लखनऊ में पांच दिनों का संभावित तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 7 दिसंबर 26 11 8 दिसंबर 26 11 9 दिसंबर 25 10 10 दिसंबर 25 10 11 दिसंबर 25 11 लखनऊ में 10 दिन का औसत AQI दिनांक AQI जोन 26 नवंबर 172 यलो 27 नवंबर 184 यलो 28 नवंबर 154 यलो 29 नवंबर 124 यलो 30 नवंबर 133 यलो 1 दिसंबर 139 यलो 2 दिसंबर 185 यलो 3 दिसंबर 200 यलो 4 दिसंबर 159 यलो 5 दिसंबर 150 यलो लखनऊ में पिछले 7 दिनों में दर्ज तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 5 दिसंबर 25 8.5 4 दिसंबर 24.3 9.1 3 दिसंबर 26.2 12.4 2 दिसंबर 25.7 9 1 दिसंबर 25.6 10.6 30 नवंबर 26.6 12.8 29 नवंबर 27.7 12.1


https://ift.tt/cgsRG9H

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *