लखनऊ में मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री धर्मवीर सिंह और डीजी डीके ठाकुर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य की सिविल डिफेंस के तमाम वार्डन को प्रशिक्षित किया जाए। कार्यक्रम में ट्रेनिंग कार्य के साथ आपदा के अवसर में सिविल डिफेंस की क्या भूमिका होती है इस पर विस्तार से चर्चा हुई। डीजी डीके ठाकुर ने कहा कि सिविल डिफेंस की भूमिका हमारे समाज में बेहद महत्व पूर्ण है। चीन से युद्ध के दौरान सिविल डिफेंस की स्थापना हुई। युद्ध के समय में नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना, उन्हें मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराना और युद्ध प्रबंधन में मदद करना इसका अहम काम होता था। यूपी में सिविल डिफेंस एक्टिव मंत्री धर्मवीर सिंह ने कहा कि आपदा-विपदा के समय सिविल डिफेंस निस्वार्थ सेवाएं देता है। इसमें कार्य करने वालों की जितनी भी सराहना की जाए कम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल डिफेंस के महत्ता को समझा और और इससे सक्रिय किया। पूर्व की सरकारों ने सिविल डिफेंस जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक अंग को निष्क्रिय कर दिया था। मगर एक बार फिर से सिविल डिफेंस अपनी भूमिका निभा रही है। पहले उत्तर प्रदेश के मात्र 17 जनपदों में ही सक्रिय कार्य देखने को मिलता था। मगर अब प्रदेश के 75 जनपदों में सिविल डिफेंस सक्रिय हो गई है और नागरिक सेवा, सुरक्षा से सभी लोगों को बड़े स्तर पर जोड़ा जा रहा है। वार्डन की यह जिम्मेदारी है वह अपने विभाग की और अपनी पहचान जहां जाए छोड़ कर आए और लोगों को बताएं कि सिविल डिफेंस क्या है। 360 लोगों को मिलेगी ट्रेनिंग चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि सरकार से सिविल डिफेंस को बढ़ाने में पूरा सहयोग मिल रहा है। सिविल डिफेंस में जो नई भर्ती हुई है उनके साथ पुराने वार्डन्स के लिए ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया जा रहा है । लखनऊ जनपद में 360 लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। 90 व्यक्ति एक सप्ताह के लिए ट्रेनिंग सेशन में शामिल होंगे। सिविल डिफेंस शांति व्यवस्था स्थापित करने में और आपदा के समय में नागरिकों की सहायता के लिए अहम भूमिका निभाता है । समाज को सुरक्षित बनाना लक्ष्य अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि लखनऊ में तमाम धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सिविल डिफेंस पहली पंक्ति में नजर आता है । इसके अलावा जब कोई भी मुसीबत का समय आता है तो उसमें भी लोगों की सहायता करता है उन्होंने बताया कि हाल ही में जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति हुई तो सिविल डिफेंस के द्वारा दर्जनों स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में मॉक ड्रिल करवाया गया समाज को सशक्त , जागरूक और सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
https://ift.tt/NYq4BO1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply