DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में सांड ने युवती को दौड़ाकर पटका…VIDEO:पैरों से कुचला, सींगों से हमला; बचाने आए लोगों को भी मारा

लखनऊ में एक सांड ने युवती को पटक-पटककर मारा। युवती को बचाने आए लोगों को भी दौड़ाकर मारा। युवती काफी चोटिल हो गई है। उसका उपचार चल रहा है। अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना चौक इलाके के चौपटिया का बताया जा रहा है। इसका CCTV फुटेज सामने आया है। उसमें दिख रहा है कि एक आवारा सांड युवती को अचानक मारने लगता है। युवती उससे बचकर भागने की कोशिश करती है। सांड युवती को दौड़ा लेता है। सींगों की मदद से पटक देता है। उसके बाद उसे मारता रहता है। देखिए सांड के हमले की 4 तस्वीरें… काफी देर तक मारता रहा आसपास 10-12 लोग पहुंच जाते हैं। वे सभी युवती को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सांड उसे नहीं छोड़ता है। जमीन कर गिरी युवती को सींगों से मारता रहता है। लोगों के काफी मशक्कत करने के बाद सांड युवती को कुछ सेकंड के लिए छोड़ता है। उसके बाद फिर से उसे मारने लगता है। इस दौरान युवती को बचाने आए लोगों पर भी हमला करता है। किसी तरह से लोग युवती को उससे बचाते हैं। नगर निगम की टीम पहुंची तो लोगों ने किया विरोध मामला सामने आने के बाद आज सुबह नगर निगम की टीम कार्रवाई करने के लिए चौपाटिया पहुंची। पता चला कि इलाके में करीब सभी घरों में मवेशी पाले गए हैं। टीम ने कार्रवाई शुरू की तो लोगों ने विरोध कर दिया। मौके पर लोग इक्कठा हो गए। इसके बाद नगर निगम की टीम को वापस होना पड़ा। नगर निगम की टीम सिर्फ 2 गाय को पकड़ सकी, जिन्हें नगर निगम की टीम ने गोशाला में भेजा। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि
सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद चौपटिया में कार्रवाई के लिए नगर निगम की टीम भेजी गई थी। इस दौरान 2 जानवर पकड़े गए हैं। वीडियो कब का है। इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। न ही युवती के बारे में जानकारी मिल पाई है।


https://ift.tt/pxavJfR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *