DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में सड़क किनारे मिला मजदूर का शव:ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका; सीसीटीवी में साइकिल से शराब ठेके की ओर जाता दिखा मृतक

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के मुल्ला खेड़ा गांव के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे एक मजदूर का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान ग्राम चौरासी निवासी संतराम (40) पुत्र दुलारे रावत के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि ईंट से वार कर हत्या की गई है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह सड़क किनारे शव पड़ा देख ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। सुबह 8:27 बजे जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के दौरान एक ईंट बरामद की गई है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया जाना माना जा रहा है। पुलिस ने मौके को सील कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। फुटेज में मृतक साइकिल से शराब के ठेके की ओर जाता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस इसी रूट के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुटी है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि अंतिम बार वह किसके संपर्क में था। मजदूरी करता था मृतक पूछताछ में सामने आया कि संताराम मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य मौके पर फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट को बुलाकर भौतिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। हत्या का मुकदमा दर्ज मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने घटना के जल्द खुलासे के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।


https://ift.tt/ufUGOMq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *