DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में संदिग्ध परिस्थिति में दो की मौत:गुडंबा में शराब पीने के बाद युवक की हालत बिगड़ी, लैपटॉप पर काम करते गिरा युवक

लखनऊ के गुडंबा थानाक्षेत्र के बेलहा गांव में 22 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक सोमवार शाम दोस्तों के साथ घर से बक्सा लेने गया था लेकिन कुछ देर बाद दोस्त उसे अचेत अवस्था में घर छोड़कर चले गए। जब काफी देर तक उसे होश नहीं आया तो परिजन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गाजीपुर थानाक्षेत्र में घर में काम करते वक्त गिरा युवक। पत्नी इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंदिरानगर के शाहनगर निवासी पंकज बीते कुछ दिनों से बेलहा गांव में अपनी मौसी के घर रह रहा था। मृतक के मामा मुखराम ने बताया कि सोमवार शाम पंकज के दोस्त उसे बक्सा खरीदने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि रास्ते में तीनों ने शराब पी।
कुछ देर बाद दो दोस्त ई-रिक्शा से बक्सा लेकर वापस पहुंचे। उनके साथ पंकज भी था जो अचेत अवस्था में था। मौसी सुदामा के पूछने पर बताया कि वह अधिक नशे में होने के कारण बेहोश हो गया है। इसके बाद पंकज को घर में लिटा दिया गया और दोस्त वहां से चले गए। काफी देर तक जब पंकज को होश नहीं आया तो मौसी ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुडंबा इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गाजीपुर थानाक्षेत्र में काम करने के दौरान एक युवक गिर गया। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सी-ब्लॉक इंदिरा नगर निवासी मोहम्मद रिजवान उर्फ श्रेयांश खरे अपनी पत्नी स्मिता खरे और बेटी के साथ रहते थे। रिजवान महिंद्रा कंपनी की आईटी टीम में जॉब करते थे। सोमवार रात परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद लैपटॉप पर काम करते हुए अपनी पत्नी और बेटी के साथ टीवी देखने लगे। इस दौरान अचानक लैपटॉप गिर पड़े। पत्नी ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल भेज दिया। लोहिया पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।


https://ift.tt/4xeWGUO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *