DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में शीत लहर का कहर, 2 दिन अलर्ट:तापमान 3.4 डिग्री गिरा, कोहरा भी पड़ेगा; घर से निकलते समय सावधानी बरतें

लखनऊ में शीत लहर का दौर जारी है। बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से अधिक तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट हुई है। हालांकि, आज सुबह कोहरे का असर कम रहा। मौसम विभाग ने 2 दिन शीत लहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग की ओर से लोगों को घर से निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 48 फीसदी रही। सुबह के समय में लखनऊ में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही है। लखनऊ में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अरब सागर से आ रही नम हवाओं पश्चिमी विक्षोभ के चलते लखनऊ में ठंड बनी रहेगी। गलन भी बनी रहेगी। आने वाले 3 दिन तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर से हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग ने आने वाले 2 दिन तक लखनऊ में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ऑरेंज अलर्ट है। लखनऊ में कोल्ड डे के हालात मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो तथा अधिकतम तापमान का सामान्य तापमान में गिरावट 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस हो तो ऐसी स्थित को कोल्ड डे कहते हैं। जब अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक होती है तो यह सीवियर कोल्ड डे होता है। लखनऊ में आने वाले पांच दिनों का संभावित तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 28 दिसंबर 20° 10° 29 दिसंबर 20° 9° 30 दिसंबर 21° 9° 31 दिसंबर 21° 9° 1 जनवरी 22° 10°


https://ift.tt/B4F0Vq1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *