DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में शीतलहर के बीच नए साल का वेलकम:बर्फीली हवा से ठिठुरन बढ़ी; तेजस समेत 20 ट्रेन लेट, 2 फ्लाइट रद्द

लखनऊ में सुबह कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी करीब 200 मीटर रही। बादल भी छाए रहे। दिन में बहुत हल्की धूप निकली। करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इसके चलते गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। शहर के लोग नए साल का वेलकम शीतलहर के बीच कर रहे हैं। वहीं, शीतलहर का असर इंसान के साथ पशुओं पर भी देखने को मिल रहा है। लोगों ने पशुओं को गर्म कपड़े पहनाए हुए हैं। सोसाइटी और मोहल्लों में लोग अलाव के सहारे नए साल का वेलकम कर रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज, 31 दिसंबर को लखनऊ का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहेगा। बर्फीली हवाओं के असर से गलन बनी रहेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 61 फीसदी रही है। 1 और 2 जनवरी को कोहरे का असर कम होने की संभावना है। खराब मौसम की वजह से लखनऊ आने-जाने वाली ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट रहीं। तेजस समेत 20 ट्रेन घंटों देरी से पहुंचीं। 2 फ्लाइट रद्द हो गईं। लखनऊ में मौसम की 5 तस्वीरें देखिए… नए साल पर बढ़ेगा पारा प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी गलन और शीत दिवस की स्थिति से जल्द आंशिक राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगामी 3-4 दिनों तक उत्तर भारत के मौसम पर असर दिखाएगा। इसके चलते प्रदेश में वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ेगी। तापमान में औसतन 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान में अधिक बढ़त रहेगी। 1-2 जनवरी कोहरा कम होगा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 1 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 2 जनवरी से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे का असर कम होगा। 31 दिसंबर तक देर रात तक कोहरा की संभावना है। विभाग के अनुसार सोमवार को धूप निकलने और कोहरा छंटने से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जिसके चलते शीत दिवस की स्थिति में सुधार हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 1 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी, जिससे गलन और ठंड से आंशिक राहत मिलेगी। —————— मौसम से संबंधित खबरें पढ़िए… 1- कोहरे के कारण 20 ट्रेन लेट, 1 रद्द:तेजस 9 और शताब्दी 4 घंटे देरी से लखनऊ पहुंची, चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री ठंड में ठिठुरे उत्तर भारत में घने कोहरे का असर आज भी रेल संचालन पर बना रहा। लखनऊ से चलने वाली और यहां से होकर गुजरने वाली 20 से अधिक ट्रेनें देरी से पहुंचीं। प्रीमियम ट्रेनों से लेकर मेल–एक्सप्रेस तक की रफ्तार थमने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालयों में लंबा इंतजार करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें —————- 2- घने कोहरे के कारण 3 फ्लाइट डिले, 2 कैंसिल:अंतरराष्ट्रीय उड़ानें घंटों देर, दम्माम की फ्लाइट साढ़े 8 घंटे देरी से लखनऊ पहुंची घने कोहरे ने बुधवार को भी विमान सेवाओं की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर विजिबिलिटी बेहद कम रहने के कारण कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें घंटों देरी से संचालित हुईं, जबकि कुछ उड़ानों को रद्द करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें


https://ift.tt/wjMm8aL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *