लखनऊ में शाम 7 बजे के बाद से घना कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम है। वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। फॉग की वजह से इंडिया-अफ्रीका का मैच भी रद्द करना पड़ा। 2 दिनों में पारा 6.5 डिग्री गिरने से भीषण सर्दी हो रही है। सुबह भी गलन महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार देर रात से ही कोहरे का असर बना रहा। पूरे दिन भी पूरी तरीके से कोहरा साफ नहीं हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 4.8 डिग्री कम रहा है। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 78 फीसदी दर्ज की गई।लखनऊ में बुधवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 174 रहा। मौसम की 8 तस्वीरें देखिए… ठंडी हवा के साथ बढ़ेगी ठंड मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक लखनऊ समेत इसके आसपास के इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरे का असर बना रहेगा। इसके चलते विजिबिलिटी कम रहेगी। इस दौरान शीतलहर की स्थिति भी बनेगी, जिससे गलन बढ़ने के साथ न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर काफी कम हो जाएगा। ठंडी हवा के चलने से आफत बढ़ेगी। लखनऊ में 5 दिनों तक संभावित तापमान तारीख – अधिकतम – न्यूनतम
17 दिसंबर – 25°C – 11°C
18 दिसंबर – 25°C – 11°C
19 दिसंबर – 25°C – 10°C
20 दिसंबर – 25°C – 10°C
21 दिसंबर – 25°C – 10°C तापमान डिग्री सेल्सियस में है। —————————- कल की खबर पढ़िए… लखनऊ में रात 9 बजे से घना कोहरा छाया : सड़कों पर विजिबिलिटी 10 मीटर से कम, तापमान में 5.5 की गिरावट; भयानक गलन लखनऊ में रात 9 बजे के बाद से घना कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम है। व्यापारी दुकानें बंद कर घर चले गए हैं। पारा 5.5 डिग्री गिरने से भीषण सर्दी हो रही है। लोग अलाव तापकर ठंड से बचाव करते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। AQI फिर से 200 के पार हो गया है। (पूरी खबर पढ़िए)
https://ift.tt/M03xsKO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply