DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में शादी से 11 दिन पहले युवक की मौत:डंपर ने मारी टक्कर, भाई भी गंभीर रूप से घायल; शादी का कार्ड बांटने जा रहा था

लखनऊ के बीबीडी इलाके में शनिवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल है और ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। मृतक अपनी शादी का कार्ड बांटने के लिए जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने थाने में टक्कर मारने वाले वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। 13 फरवरी को होनी थी शादी हादसा शनिवार शाम करीब 7:30 बजे किसान पथ पर आनंदी वाटर पार्क के पास हुआ। मृतक की पहचान गोपी कुमार (23) के रूप में हुई है। मृतक गुडम्बा के श्रीकृष्ण पुरवा का रहने वाला था। चाचा राधेलाल ने बताया कि गोपी की शादी 13 फरवरी को शादी होनी थी। 9 फरवरी को तिलक था। इसको लेकर वह बाइक से शादी का निमंत्रण बांटने जा रहा था। तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर ही मौत हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार मामा का लड़का गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शादी की तैयारियों का रील बनाई थी घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो चुका था। गोपी ने शादी की तैयारियों की कई रील बनाई थी। उन्हें इंस्टा पर पोस्ट किया था। उसके पिता ने बीबीडी थाने में डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/7V9RQx3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *