लखनऊ के जानकीपुरम में 74 साल की नीलमा श्रीवास्तव को मारकर कर हत्यारा शव के साथ सवा 14 घंटे रहा। आराम से लूटपाट करने के बाद उसने रात गहराने का इंतजार किया। इसके बाद मुंह पर मफलर बांध कर चुपचाप मकान से बाहर निकल फरार हो गया। दैनिक भास्कर को CCTV मिले हैं, जिसमें आरोपी दोपहर में 12:20 बजे मकान का दरवाजा खुलवाकर अंदर जाते हुए और रात 2:33 बजे घर से बाहर निकलता नजर आ रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या में किसी परिचित के शामिल होने का दावा कर रही है। पहले CCTV देखिए… पढ़िए जो CCTV फुटेज में दिखा… सीसी फुटेज में बदमाश दोपहर सवा 12 बजे वसुधा इवेंट लॉन की ओर से काली शॉल लपेटे आते दिखा। इसके बाद उसने नीलिमा के दरवाजे पर दस्तक दी। नीलिमा ने दरवाजा खोला और वह अंदर दाखिल हो गया। रात करीब 2:33 बजे बदमाश मुंह पर मफलर और शॉल लपेटकर झुके हुए जाते दिखा है। हाथ में एक झोला भी दबाए है। पुलिस टीम अब मुख्य मार्ग और नीलिमा के घर को जाने वाले सभी रास्तों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा घटना के समय एक्टिव रहे मोबाइल नंबरों की पड़ताल की जा रही है। अब घटनाक्रम विस्तार से पढ़िए…
लखनऊ में लूट के विरोध में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी। घटना मंगलवार रात जानकीपुरम थाना क्षेत्र के यशोदापुरम सेक्टर आई में हुई। मृतका की पहचान 74 साल की नीलमा श्रीवास्तव के रूप में हुई। वह घर में अकेली रहती थीं। मृतका के घर के सामने बुलंदशहर सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह का घर है। पुलिस को पीछे वाले कमरे में नीलमा का शव मिला। गले पर चोट के निशान साफ दिखे। कमरे में सामान बिखरा था और अलमारी का ताला टूटा मिला। इससे पुलिस का मानना है कि आरोपी लूटपाट के इरादे से आया था। सुबह 4:30 बजे से खुला था गेट पड़ोसी उर्मिला ने बताया कि सुबह 4:30 बजे उठे तो आंटी का गेट खुला हुआ था। 6:30 बजे जब उनके पति बच्चों को स्कूल छोड़ने निकले तो गेट अब भी खुला था। शक होने पर सामने वाले दीपू को बुलाया। दोनों ने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था और नीलमा जमीन पर पड़ी थीं। अकेले रहती थी, बहू मानसिक रूप से कमजोर नीलमा पिछले कई सालों से अकेली रह रही थीं। 2018 में बेटे विभोर की मौत के बाद उनकी बहू नम्रता मायके में ही रहती है। बहू मानसिक रूप से कमजोर है। घर रिश्तेदारों की देखरेख में था। नम्रता के पिता बीके सक्सेना ने बताया कि उन्होंने रिटायर्ड होने के बाद जिस घर में महिला रहती है। उसको खरीदा था। बेटी की शादी में घर दहेज में उसको दिया था। घर बेटी के नाम ही है। परिवार इसमें ही रहता था। बेटी मानसिक कमजोर है इसलिए वो अपने बेटे के साथ हम लोगों के साथ ही रहती थी। …………………………… संबंधित खबर पढ़ें लूट के लिए घर में घुसकर महिला की हत्या: लखनऊ में अकेले रहती थीं, सामान बिखरा मिला; CCTV में शॉल ओढे नजर आया युवक लखनऊ में लूट के विरोध में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। वह घर में अकेली रहती थी। पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घर के भीतर गई, तो महिला का शव पीछे वाले कमरे में पड़ा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/5ZR6ibO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply