लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में रविवार रात कार सवार दबंगों ने एक वकील का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद मरा समझकर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण और लूट की धाराओं में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कृष्णानगर के विजय नगर निवासी दुर्गेश प्रजापति पेशे से वकील हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे वह अपने साथी यश चौहान, रौनक राम और गोलू के साथ कार से घर लौट रहे थे। इस दौरान कनौसी रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे लेकिन फाटक बंद था। फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से एक स्कूटी उनकी कार से टकरा गई। विरोध करने पर स्कूटी सवारों ने गाली गलौज की
दुर्गेश ने बताया कि स्कूटी से टक्कर मारने पर उन्होंने विरोध किया तो स्कूटी सवार दो युवक गाली-गलौज करने लगे। इस पर पुलिस को सूचना देने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपियों ने फोन छीन लिया। इसके बाद स्कूटी सवारों ने अपने तीन अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।
इसके बाद कार से तीन अन्य लड़के पहुंचे। सभी ने लाठी-डंडों से दुर्गेश और उनके साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने यश चौहान को जबरन अपनी कार में बैठा लिया और भागने लगे। दुर्गेश ने विरोध किया तो आरोपियों ने कार से उन्हें कुचलने का प्रयास किया और फरार हो गए।
आरोपी रास्ते भर यश चौहान को बेरहमी से पीटते रहे। हालत गंभीर होने पर आरोपियों ने उन्हें रेलवे पटरी के किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की मदद से यश को ट्रैक के पास से बरामद कर लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चार टीमें सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में लगी हैं।
https://ift.tt/FBD60k4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply