लखनऊ में शुक्रवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी रही। विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर गई, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह सीजन का लगातार दूसरा दिन है जब इतना घना कोहरा है। इससे ठंड और लगन बढ़ गई है। रात में न्यूनतम तापमान 11°C दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पछुआ हवाओं की एंट्री के कारण कोहरा और गलन दोनों तेजी से बढ़े हैं। गुरुवार सुबह औसत AQI 183 रिकॉर्ड किया गया, जबकि शाम तक यह 178 था। अगले 48 घंटे में ठंड बढ़ सकती है नवंबर से ही हवा ‘यलो और ऑरेंज जोन’ में बनी हुई है, जिससे प्रदूषण का स्तर और विजिबिलिटी दोनों प्रभावित हो रहे हैं। दोपहर में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन हवा में ठंडक बरकरार रही। पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं ने रात के तापमान में गिरावट दर्ज कराई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में लखनऊ में ठिठुरन और बढ़ सकती है। बीते 5 दिनों का अनुमानित तापमान (लखनऊ) अगले 5 दिनों का अनुमानित तापमान (लखनऊ)
https://ift.tt/vo9wmpR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply