DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा:विजिबिलिटी 80 मीटर; AQI 183, ठंड-गलन में बढ़ोतरी

शुक्रवार सुबह राजधानी घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। विजिबिलिटी 80 मीटर तक गिर गई, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह सीजन का लगातार दूसरा दिन है जब इतना घना कोहरा दर्ज किया गया। गुरुवार सुबह औसत AQI 183 रिकॉर्ड किया गया, जबकि शाम तक यह 178 था। रात का न्यूनतम तापमान भी गिरकर 9.4°C पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पछुआ हवाओं की एंट्री के कारण कोहरा और गलन दोनों तेजी से बढ़े हैं। गुरुवार को 183 AQI लेवल रहा गुरुवार को अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम 9°C रहने का अनुमान था। नवंबर से ही हवा ‘येलो और ऑरेंज जोन’ में बनी हुई है, जिससे प्रदूषण का स्तर और विजिबिलिटी दोनों प्रभावित हो रहे हैं। दोपहर में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन हवा में ठंडक बरकरार रही। पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं ने रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज कराई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में लखनऊ में ठिठुरन और बढ़ सकती है। बीते 5 दिनों का अनुमानित तापमान (लखनऊ) अगले 5 दिनों का अनुमानित तापमान (लखनऊ) अगले 3 दिनों का AQI का अनुमान


https://ift.tt/G2c1Vjl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *