DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में रामेश्वरम मंदिर में मूर्ति स्थापना पर शोभायात्रा:मां काली, नंदी महाराज की प्रतिमाएं रथों पर विराजमान

लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित शक्ति नगर में श्री रामेश्वरम मंदिर में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में एक शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मां काली, नंदी महाराज, बाबा श्याम और श्रीकृष्ण-राधारानी की प्रतिमाओं को रथों पर विराजमान किया गया था। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर शक्ति नगर चौराहे और महानगर चौराहे से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। 38वां विशाल भंडारा आयोजित किया गया यह आयोजन महंत हरिगिरी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। महंत हरिगिरी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम गुरु महाराज ब्रह्मलीन रामानंदगिरी और नागा बाबा महंत ब्रह्मलीन दयालगिरी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से आयोजित किया गया। इसी क्रम में नीलकंठेश्वर महादेव (वैष्णव माता) मंदिर, संत आश्रम, संत मार्केट, बड़ी पानी की टंकी और छन्नीलाल चौराहा, महानगर में दो दिवसीय 38वां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर नीलकंठेश्वर महादेव की पालकी शोभायात्रा भी निकाली गई। संत-महंतों का पूजन कर भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


https://ift.tt/jVhPl9r

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *