लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के जरनैलगंज स्थित दारूल उलूम अब्दुल हई हसनी मदरसे के स्टोर रूम में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने स्टोर में रखे रजाई-गद्दे और अन्य सामान को चपेट में ले लिया। जिससे लपटें तेज हो गईं और पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। मदरसे के अंदर मौजूद बच्चों ने शोर मचाया और बाहर की तरफ भागे। सूचना मिलते ही चौक फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने हौज पाइप की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। चौक फायर स्टेशन के अफसर राजेश पांडेय ने बताया कि मदरसे की पहली मंजिल पर बने स्टोर रूम में रजाई-गद्दे, लकड़ी के तख्त और अन्य सामान रखा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। हादसे के समय मदरसे के अन्य कमरों में करीब 50 छात्र मौजूद थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
https://ift.tt/XqGmfkL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply