DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में भारतीय नववर्ष की तैयारियां तेज:18 मार्च को भव्य महोत्सव, मां गायत्री दीपयज्ञ का आयोजन होगा

लखनऊ में भारतीय नववर्ष की तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को राजभवन के सामने स्थित मोती महल रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 18 मार्च को राजधानी में भव्य नववर्ष महोत्सव और मां गायत्री दीपयज्ञ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सांस्कृतिक और युवा केंद्रित बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक का संयोजन अभिषेक खरे ने किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति से और अधिक मजबूती से जोड़ना है। इसके लिए कई जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। आयोजन के दौरान भारतीय संस्कृति पर संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता, नृत्य, गायन और नाटक जैसी प्रस्तुतियां शामिल होंगी। आयोजकों का मानना है कि इन गतिविधियों के माध्यम से युवा अपनी परंपराओं को समझेंगे और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ेंगे। संरक्षक टीम को सम्मानित किया गया बैठक में समिति के नए पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। संरक्षक के रूप में रविन्द्र नाथ रस्तोगी, दीपक अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल और संजीव वर्मा को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, सचिव अभिषेक खरे और कोषाध्यक्ष विमर्श कुमार रस्तोगी के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, सतीश अग्रवाल और संजीव अग्रवाल को भी सम्मान मिला। उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल और अलकेश सोती, वरिष्ठ मंत्री रिद्धि किशोर गौड़ तथा मंत्री प्रियंक गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। ये लोग शामिल हुए इस अवसर पर गायत्री परिवार के समन्वयक अतुल सिंह, अरविन्द निगम, सुनील वैश्य, ज्ञान किशोर श्रीवास्तव, अरविन्द राय और अनिल तिवारी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने धन्यवाद दिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नववर्ष महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने का संकल्प लिया।


https://ift.tt/YywWcRB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *