लखनऊ के सुशांत गोल्ड सिटी थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक विनय कुमार त्रिवेदी के भतीजे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव उसके फ्लैट में चादर के सारे पंखे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि पार्टनर ने पैसे में घपला किया था जिसको लेकर मृतक काफी दिनों से परेशान चल रहा था। परिजनों ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। बलरामपुर निवासी शिवम त्रिपाठी सुशांत गोल्ड सिटी थाना क्षेत्र स्थित रिश्ता मैनहैटन में टावर नंबर A2 फ्लैट संख्या 407 में किराए पर फ्लैट लेकर रहते थे। कल शाम को मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खोलने के बाद दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद फ्लैट मालिक और सिक्योरिटी गार्ड ने वीडियो बनाते हुए फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, अंदर जाकर देखा तो शिवम पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पैसे को लेकर चल रहा था परेशान मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवम प्रॉपर्टी का काम करता था। कई समय से उसके साथ काम करने वाले उसको पैसा नहीं दे रहे थे। जिसको लेकर कई बार शिवम ने उन लोगों से पैसा भी मांगा इस पर उन लोगों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया था। जिसको लेकर के वह मानसिक तौर पर काफी परेशान चल रहा था। फूफा गोंडा में बीजेपी विधायक मृतक शिवम त्रिपाठी के फूफा के विनय कुमार त्रिवेदी गोंडा जिले की मेहनौन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा उम्मीदवार को हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी। वही शिवम के परिवार के दूसरे सदस्य एमएलसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं। शिवम के परिवार में पिता राजेश त्रिपाठी मां छोटा भाई प्रखर और अभिषेक है। परिजनों का कहना है कि इस मामले को लेकर वह जल्द ही सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे।
https://ift.tt/qigOmhe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply