DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में बिछी नहीं पीने की पाइपलाइन:25 हजार रुपए का बिल भेजा, जलकल विभाग के अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप

राजाजीपुरम के दरियापुर स्थित लेबर कॉलोनी में पानी का कनेक्शन नहीं है। लोगों को जलकर का 25 हजार से ऊपर तक का बकाया बिल भेजा जा रहा है। बिल मिलने के बाद लेबर कॉलोनी के लोग परेशान हैं। अचानक से हजारों का बिल आने के बाद महिलाएं उत्पीड़न का आरोप लगा रही हैं। इस मामले में लेबर कॉलोनी की महिलाएं शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंची। जहां महिलाओं ने जलकल विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि उनके घर पर कभी पानी का कनेक्शन नहीं लगा है। बावजूद इसके हर किसी को भारी भरकम बिल थमा दिया गया है। घरों में काम करके परिवार पालती हैं लेबर कॉलोनी निवासी रश्मि ने बताया- हम लोग गरीब हैं, किसी तरह घरों में काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अब जलकल विभाग की ओर से 16000 रुपए का बकाया बिल भेज दिया गया। इसे भर पाना बहुत मुश्किल है। अंजलि ने बताया कि, दूसरे घरों में झाड़ू-पोछा करती हूं। घर में पानी का कनेक्शन नहीं है, लेकिन पानी का बकाया बिल 22400 रुपए भेजा गया है। बुजुर्ग बोलीं- कोई कमाने वाला नहीं 90 साल की बुजुर्ग विश्वा ने बताया- उनके घर में कमाने वाला कोई नहीं है। बावजूद इसके बकाए के तौर पर 20500 रुपए का बिल भेजा है। इन सभी महिलाओं का कहना है कि बिल को जमा करने के लिए किसी से उधार लिया जा सकता है। पर जब पानी का कनेक्शन ही नहीं हुआ है तो इतना भारी भरकम बिल जमा करने का सवाल नहीं उठता है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनका बिल माफ नहीं होता है तो मजबूरन उन्हें नगर निगम मुख्यालय पर धरना देना पड़ेगा। महिलाओं का कहना है कि सुनवाई के लिए नगर निगम में कोई उच्च अफसर नहीं मिला।


https://ift.tt/7z9VLk5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *