लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव बाग में पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। मौके से पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना अमलौली गांव की है। शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला। शव की पहचान महेंद्र गुप्ता के रूप में हुई। वह दो दिन से लापता था। उसका शव अवधेश सिंह के बाग में पड़ा मिला। मुंह से झाग निकल रहा था। शुरुआती जानकारी में पुलिस सूत्रों ने आशंका जताई कि मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई हो सकती है। खबर अपडेट की जा रही है…
https://ift.tt/FyAe7CL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply