DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में पुलिसकर्मियों की संवेदनहीनता का VIDEO:बारिश से बचने के लिए खड़े वाहन चालकों के चालान काटे, गाड़ी लेकर भागे लोग

लखनऊ के गौतमपल्ली इलाके में लोहिया पथ पर पुलिसकर्मियों का संवेदनहीनता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक पुलिसकर्मी बारिश से बचने के लिए सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों का चालान काट रहा है। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लखनऊ में मंगलवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी। जिसके चलते काम पर निकले लोग सड़क किनारे खड़े होकर खुद को बारिश से बचा रहे थे। तभी वहां पर पुलिसकर्मी और इंटरसेप्टर की गाड़ी आई। जिसमें से पुलिसकर्मी उतरे और बारिश से बचने के लिए शेड के नीचे खड़े लोगों के गाड़ी का चालान काटने लगे। 2 तस्वीरें देखिए… वाहन चालक बारिश में गाड़ी लेकर भागे चालान कटता देख अफरातफरी मच गई। लोग अपने गाड़ियों को बचाने के लिए बाइक लेकर भागने लगे। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


https://ift.tt/s78F3UZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *