लखनऊ नगर निगम ने बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को गोमतीनगर में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 6 लोगों से 36 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। मौके पर 6 लोगों को पेट लाइसेंस भी जारी किए गए हैं। पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि शहर में बिना लाइसेंस के पेट पालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी। लखनऊ में 10,000 पालतू कुत्ते निगम आंकड़ों के अनुसार शहर में करीब 10,000 पालतू कुत्ते हैं। लोग lmc.up.nic.in या लालबाग कार्यालय पहुंचकर लाइसेंस बनवा सकते हैं। इसके साथ ही कई लाइसेंस केंद्र भी बनवाए गए हैं। इसमें अलीगंज पेट शॉप (707010146) डॉग एंड पप्स, गोमतीनगर (8799255500) शंकर चौराहा पशु चिकित्सालय (8707806856) इंदिरानगर, PUPS (9415008457), बीबी सिंह मेमोरियल (7071842141), पेट केयर (9839072095), सदर (9415521928), विकास नगर (7905509722), गोमतीनगर रॉयल (9369880514), कानपुर रोड (8318848285), LDA क्लिनिक (8787239505) सहित अन्य हैं।
https://ift.tt/2NeSBUw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply