लखनऊ में भाजपा से इस्तीफा दे चुके मौलवीगंज से भाजपा पार्षद मुकेश सिंह मोंटी की नाराजगी दूर करने के लिए बीजेपी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उनके घर पहुंचे। इस दौरान लड्डू खिलाया और संगठन को मजबूत करने का वादा लिया। मेयर सुषमा खर्कवाल से नाराज होकर पार्षद ने पार्टी छोड़ी थी। मौके पर भाजपा से जुड़े कई पार्षद भी मौजूद थे। महानगर अध्यक्ष बोले स्वीकार नहीं था इस्तीफा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि मुकेश सिंह मोंटी के मां की तबियत खराब हुई थी। इसलिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए घर गए थे। मुकेश की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। मोंटी नाराज नहीं हैं। उन्होंने ऐसी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जहां तक इस्तीफे का सवाल है तो हमने इस्तीफा स्वीकार ही नहीं किया था। मुकेश सिंह मोंटी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। SIR पर चर्चा, सदन में अब भाजपा के साथ बैठेंगे मुकेश सिंह मोंटी भाजपा के पार्षद हैं मेयर के साथ विवाद के मोंटी में इस्तीफा देकर सदन में विपक्ष के पाले में बैठना शुरू कर दिया था। इस मौके पर SIR प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। साथ ही वोटर लिस्ट को सुधारने की भी चर्चा की गई। मौके पर महानगर अध्यक्ष के साथ में पार्षद मुन्ना मिश्रा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रजनीश गुप्ता, पार्षद अरुण तिवारी, पूर्व पार्षद दल नेता रामकृष्ण यादव, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य पार्षद शैलेंद्र वर्मा और पार्षद प्रतिनिधि हरीश अवस्थी के साथ में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे।
https://ift.tt/BO8YGoE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply