पहाड़ों से आ रही ठंडी पछुआ हवाओं से लखनऊ में गलन बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय में इसका सबसे अधिक असर बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1.9 और न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट बुधवार की तुलना में दर्ज की गई। शाम में हवाओं ने असर दिखाया तो लोगों को स्वेटर शॉल, जैकेट आदि का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। फिलहाल बढ़ेगा पारा मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी समेत पूरे प्रदेश में एक बार फिर से हवा के रुख में बदलाव आया है। शुक्रवार से लखनऊ में अरब सागर की ओर से आने वाली नम दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चल रहीं। इसके असर से अगले तीन दिन तक पारे में क्रमिक तौर पर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त के संकेत हैं।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में हवा की दिशा बदलने और नम हवाओं के असर से अब तापमान में बढ़त होगी। इन हवाओं के कमजोर पड़ते ही तापमान में फिर से गिरावट का दौर आएगा। यलो जोन में लखनऊ की हवा सुबह के समय में लखनऊ के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 150 के साथ में यलो जोन में बना हुआ है। लालबाग 189, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 181, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 153, गोमतीनगर 144, अलीगंज 143 और कुकरैल का AQI 105 बना हुआ है। गुरुवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का औसत AQI 159 रहा। लखनऊ में पांच दिनों का संभावित तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 6 दिसंबर 25 12 7 दिसंबर 25 13 8 दिसंबर 26 13 9 दिसंबर 25 12 10 दिसंबर 25 11 लखनऊ में 10 दिन का औसत AQI दिनांक AQI जोन 25 नवंबर 219 ऑरेंज 26 नवंबर 172 यलो 27 नवंबर 184 यलो 28 नवंबर 154 यलो 29 नवंबर 124 यलो 30 नवंबर 133 यलो 1 दिसंबर 139 यलो 2 दिसंबर 185 यलो 3 दिसंबर 200 यलो 4 दिसंबर 159 यलो लखनऊ में पिछले 7 दिनों में दर्ज तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 4 दिसंबर 24.3 9.1 3 दिसंबर 26.2 12.4 2 दिसंबर 25.7 9 1 दिसंबर 25.6 10.6 30 नवंबर 26.6 12.8 29 नवंबर 27.7 12.1 28 नवंबर 27.6 11
https://ift.tt/az2uoyj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply